1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी, ड्रग्स तस्करी का आरोप

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी, ड्रग्स तस्करी का आरोप

 Published : Mar 28, 2017 04:08 pm IST,  Updated : Mar 28, 2017 04:08 pm IST

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के खिलाफ दर्ज ड्रग तस्करी मामले में नया ट्विटस्ट आया है। बताया जा रहा है कि ममता कुलकर्णी और अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर विक्की गोस्वामी के खिलाफ ठाणे की एक कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया है।

mamta- India TV Hindi
mamta

मुंबई: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के खिलाफ दर्ज ड्रग तस्करी मामले में नया ट्विटस्ट आया है। बताया जा रहा है कि ममता कुलकर्णी और अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर विक्की गोस्वामी के खिलाफ ठाणे की एक कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया है। बताया जाता है कि ममता और विक्की पति-पत्नी हैं। हालांकि ममता अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताती हैं।

ममत और विक्की के खिलाफ दर्ज किए गए दो हजार करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में जज एचएम पटवर्धन ने सोमवार सुबह को गैरजमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने कहा है कि अगर ममता ने खुद को सरेंडर नहीं किया तो उन्हें भगोड़ा करार दे दिया जाएगा।

इस मामले में पुलिस अब तक 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पिछले साल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्मय से ममता के वकीलों ने उनके रिकॉर्ड किए गए बयानों वाला एक वीडियो जारी किया था, जिसमें ममता खुद को बेगुनाह बता रही थीं।

ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन