1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आ गया आधिकारिक बयान, नहीं बंद हो रहा है 'द कपिल शर्मा शो'

आ गया आधिकारिक बयान, नहीं बंद हो रहा है 'द कपिल शर्मा शो'

 Published : Mar 28, 2017 02:53 pm IST,  Updated : Mar 28, 2017 03:47 pm IST

‘द कपिल शर्मा’ के चाहनेवालों के लिए एक गुड न्यूज है। खबर आ रही थी कि सोनी एंटरटनेमेंट चैनल द कपिल शर्मा शो बंद करने वाला है। वजह शो की गिरती टीआरपी और कपिल-सुनील की लड़ाई बताई जा रही थी। लेकिन अब खबर है कि सोनी ने अपना मन बदल लिया है।

kapil sharma- India TV Hindi
kapil sharma Image Source : PTI

मुंबई: ‘द कपिल शर्मा’ के चाहनेवालों के लिए एक गुड न्यूज है। खबर आ रही थी कि सोनी एंटरटनेमेंट चैनल द कपिल शर्मा शो बंद करने वाला है। वजह शो की गिरती टीआरपी और कपिल-सुनील की लड़ाई बताई जा रही थी। लेकिन अब खबर है कि सोनी ने अपना मन बदल लिया है, और शो को फिलहाल बंद ना करने का फैसला किया है।

कपिल की वजह से अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा ने शो छोड़ दिया है, यही वजह है कि चैनल वालों को परेशानियों का सामने करना पड़ा रहा है। चैनल इन कलाकारों को बदलना नहीं चाहते थे, इसलिए शो बंद करने का बारे में सोचने लगे थे, लेकिन बाद में ये फैसला वापस ले लिया गया।

चैनल से जुड़े सूत्रो के मुताबिक फिलहाल शो बंद नहीं हो रहा है, जल्द ही इस बारे में ऑफिशियली अनाउंसमेंट भी किया जाएगा।

एएनआई को दिए इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने कहा था कि राजू श्रीवास्तव, एहसान कुरैशी और सुनील पाल शो का हिस्सा नहीं होंगे वह बस एक स्पेशल एपिसोड था।

बता दें, 16 मार्च को कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ मेलबर्न मुंबई आ रहे थे, फ्लाइट में कपिल शर्मा ने शराब के नशे में सुनील ग्रोवर और अन्य साथी कलाकारोंसे बदतमीजी की थी। जिसके बाद मामला काफी बढ़ गया और सुनील ग्रोवर, अली असगर, चंदन प्रभाकर ने कपिल का शो छोड़ दिया।

​ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन