1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा से झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर ने लिखा भावुक पत्र, बेटे के साथ तस्वीर भी पोस्ट की

कपिल शर्मा से झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर ने लिखा भावुक पत्र, बेटे के साथ तस्वीर भी पोस्ट की

 Published : Mar 28, 2017 01:43 pm IST,  Updated : Mar 28, 2017 03:48 pm IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा से झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर ने ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। सुनील ने उनके मुश्किल वक्त में साथ देने वाले समर्थकों को धन्यवाद दिया है।

सुनील- India TV Hindi
सुनील

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा से झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर ने ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। सुनील ने उनके मुश्किल वक्त में साथ देने वाले समर्थकों को धन्यवाद दिया है।

सुनील ने लिखा है, ‘आपने मुझे जो प्यार दिया, उसके लिए धन्यवाद और आभार। आपके प्यार के बिना मेरा कोई अस्तित्व नहीं है। आपलोगों के इस प्यार की वजह से ही लोग मुझे जानते हैं। मैं इसे गले लगाता हूं। आपके प्यार से मेरा दिल भर जाता है, मेरे दिल में नफरत के लिए कोई जगह नहीं बचती है।'

सुनील ने आगे लिखा है, ‘मैं खुद को अच्छे काम, और अच्छे लोगों के प्रति समर्पित करना चाहता हूं जो सच में मेरी नीयत जानते हैं।'

आपको बता दें कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच एक ऑस्ट्रेलिया से मुंबई आ रही फ्लाइट में तकरार हो गयी थी। खबर आई थी कि कपिल ने सुनील को सबके सामने गाली दी और हाथापाई की थी।

हालांकि अपने ट्वीट में सुनील ने कपिल से हुई तकरार के बारे में सीधा-सीधा नहीं लिखा है, लेकिन उन्होंने लिखा है, ‘’हां, मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं और मुझे घबराहट हो रही है। मुझे नहीं पता मैं भविष्य में क्या करूंगा।‘’

 ‘द कपिल शर्मा शो' में सुनील ग्रोवर डॉक्टर मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी का का किरदार निभाते हैं। जब कपिल से झगड़े की बात सामने आई थी उस वक्त सुनील ने ट्वीट करके कपिल से ककहा था कि, ‘’यह आपका कार्यक्रम है और आपके पास किसी को भी शो से बाहर करने का अधिकार है, यह एहसास दिलाने के लिए आपका शुक्रिया।‘’

इसके बाद कपिल शर्मा ने ट्विटर और फेसबुक पर सुनील से झगड़े को पारिवारिक मामला बताया, और सुनील से माफी भी मांगी थी। लेकिन सुनील ने कपिल को करारा जवाब देते हुए कहा भगवान बनने की कोशिश मत करिए।

​ये भी पढ़ें:

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन