1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. GOOD NEWS: 'द कपिल शर्मा शो' में वापस लौटें सुनील ग्रोवर

GOOD NEWS: 'द कपिल शर्मा शो' में वापस लौटें सुनील ग्रोवर

 Published : Mar 28, 2017 04:22 pm IST,  Updated : Mar 28, 2017 04:24 pm IST

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर विवाद के बीच एक राहत की खबर आई है। बताया जा रहा है कि सुनील ग्रोवर और शो के बाकी कलाकार द कपिल शर्मा शो का हिस्सा बने रहेंगे।

kapil- India TV Hindi
kapil Image Source : PTI

मुंबई: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर विवाद के बीच एक राहत की खबर आई है। बताया जा रहा है कि सुनील ग्रोवर और शो के बाकी कलाकार द कपिल शर्मा शो का हिस्सा बने रहेंगे। पहले खबर आई थी कि सुनील ग्रोवर, अली असगर और चंदन प्रभाकर ने शो छोड़ दिया है।

लेकिन ANI को दिए एक इंटरव्यू में कपिल ने साफ कर दिया है कि सुनील और बाकी कलाकार इस शो का हिस्सा बने रहेंगे। राजू श्रीवास्तव, एहसान कुरैशी और सुनील पाल इस शो का हिस्सा नहीं होंगे। वे बस मेहमान कलाकार के तौर पर शो के स्पेशल एपिसोड के लिए आए थे।

ANI ने अपने ट्विटर हैंडल में लिखा है कि सुनील ग्रोवर और बाकी कलाकार शो का हिस्सा हैं और अगले एपिसोड की शूटिंग की तैयारी भी शुरू हो गई है। ANI ने ये ट्वीट कपिल शर्मा के इंटरव्यू का हवाला देते हुए किया है।

एनएनआई
एनएनआई

आपको बता दें जब से फ्लाइट में कपिल और सुनील का झगड़ा हुआ है, द कपिल शर्मा शो में ना सुनील नजर आए हैं, ना ही अली असगर, चंदन प्रभाकर या सुगंधा मिश्रा। खबर थी कि इन कलाकारों ने कपिल के शो को बायकॉट कर दिया है।

लेकिन लगता है कपिल सुनील को मनाने में कामयाब हो गए हैं, और जल्द ही शो की पूरी टीम एकसाथ शूट करती हुई नजर आएगी।

​ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन