मरणोपरांत 'कर्नाटक रत्न' से सम्मानित होंगे अभिनेता पुनीत राजकुमार, 'केडी- द डेविल' का टाइटल टीजर रिलीज, जानिए बी-टाउन की दिलचस्प खबरें
Entertainment Top 5 News Today: एंटरटेनमेंट की आज की 5 बड़ी खबरों की बात करें तो आज 'केडी- द डेविल' का टाइटल टीजर रिलीज हुआ है। वहीं फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो गई है।
Highlights
- 'केडी- द डेविल' (KD - The Devil) का टाइटल टीजर रिलीज होते ही तहलका मचा रहा है
- बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत और उनके ब्वॉयफ्रेंड आदिल काफी चर्चा में रहते हैं
Entertainment Top 5 News Today: मनोरंजन जगत में काफी हलचल देखने को मिली हैं।एक बार फिर हम मनोरंजन जगत की सभी छोटी-बड़ी खबरें लेकर आपके सामने हाजिर हैं। आज हम आपको यहां दिन की टॉप बॉलीवुड और टीवी की दुनिया की खबर बताएंगे। वो चाहे कोई मसालेदार खबर हो या फिर गॉसिप आपको सब यहां मिलेगा। हैं। एंटरटेनमेंट की आज की 5 बड़ी खबरों की बात करें तो आज 'केडी- द डेविल' का टाइटल टीजर रिलीज हुआ है। वहीं फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो गई है।
ऐसी ही टॉप खबरें पढ़ें नीचे।
KD - The Devil Teaser: 2022 साउथ इंडस्ट्री के लिए शानदार साल रहा है। जिसमे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने पिछले 10 महीने में जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया है। 'केजीएफ 2' (KGF 2) से लेकर '777 चार्ली' (777 Charlie) और 'विक्रांत रोना' (Vikrant Rona) से लेकर हाल ही में 'कंतारा' (kantara) तक, एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर हिट दी हैं। 2022 में ही, कन्नड़ फिल्मों ने खुद को भारत में सबसे बड़े इंडस्ट्री के रूप में स्थापित किया है, क्योंकि उनके 5 फिल्मों का संयुक्त संग्रह 1851 करोड़ से अधिक है। वहीं अब एक और दमदार एक्शन ड्रामा 'केडी- द डेविल' (KD - The Devil) का टाइटल टीजर रिलीज होते ही तहलका मचा रहा है। इसकी कहानी कर्नाटक के एक युवा पर केंद्रित है। केडी टाइटल टीज़र की खासियत यह है कि फिल्म में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स ने आवाज दी है।
Petition in HC seeks ban on Adipurush: फिल्म निर्देशक ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) टीजर रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर बायकॉट की मार झेल रही है। फिल्म में दिखाए गए हनुमान के किरदार के कपड़ों, VFX और सैफ अली खान के 'रावण' के किरदार को लेकर लोग नाराज हैं। वहीं अब इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में एक याचिका दायर कर बॉलीवुड फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। फिल्म में राक्षसों के राजा 10 सिर वाले लंकेश की भूमिका को लेकर बहुत आलोचना हो रही है। लंकेश की भूमिका बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने निभाई है। फिल्म निर्माताओं की कई लोगों ने यह कहकर आलोचना की है कि इससे 'रामायण' का इस्लामीकरण करने की झलक मिलती है।
Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत और उनके ब्वॉयफ्रेंड आदिल काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में खबर सामने आ रही है की राखी की बिग-बॉस में एंट्री होने वाली हैं। बता दें राखी अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल के साथ हंसती खिलखिलाती नजर आती हैं। हाल ही में राखी ने फिर से अपने मस्ती भरे अंदाज में लोगों को एंटरटेन किया है। राखी का वीडयो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने शरीर में बल्ब लपेटी नजर आ रही है। इसके साथ ही राखी सभी को दिवाली की शुभकामनाएं भी देती नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी कह रही हैं कि बताओ में दीवाली का कौनसा वाला पटाखा हूं? फिर सब लोग पीछे से बोल पड़ते हैं कि आप तो एटम बम हो। ये सुनकर राखी की भी हंसी छूट जाती है।
Rakhi Sawant शरीर पर बल्ब लपेटकर सड़क पर उतरीं, कहा 'मैं किसी पटाखे से कम नहीं'
Dream Girl: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने साल 2019 में 'ड्रीम गर्ल' नाम की फिल्म की थी जो खूब पसंद की गई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था, अब इस फिल्म का सीक्वल बन चुका है और सीक्वल की रिलीज डेट तय हो गई है। इस फिल्म में अनन्या पांडे भी हैं, फिल्म अब 23 जून, 2023 को सिनेमाघरों में एक हफ्ते पहले रिलीज होगी। दरअसल पहले फिल्म 29 जून, 2023 को रिलीज होने वाली थी मगर उसी दिन कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' भी रिलीज होने वाली है, क्लैश से बचने के लिए फिल्ममेकर्स ने फिल्म को प्रीपोन कर दिया है। साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' से क्लैश ने हो इसलिए 'ड्रीम गर्ल 2' की निर्माता एकता आर कपूर ने 'ड्रीम गर्ल 2' की तारीख 29 जून से 23 जून, 2023 कर दी है।
आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल 2' अब इस दिन होगी रिलीज, कार्तिक की इस फिल्म से नहीं चाहते थे क्लैश
Puneet Raj Kumar: कर्नाटक सरकार के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'कर्नाटक रत्न' को 1 नवंबर को बेंगलुरु में विधान सौध के सामने प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता पुनीत राज कुमार को मरणोपरांत प्रदान किया जाएगा। बुधवार को पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, अब तक आठ लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, लेकिन 2009 के बाद से यह किसी को नहीं दिया गया। पुनीत राज कुमार के परिवार के सदस्यों, मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया। पुनीत राजकुमार कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार थे, जिन्होंने 49 वर्ष की उम्र में 29 अक्टूबर 2021 को अंतिम सांस ली। अभिनेता का निधन हृदय गति रुकने से निधन हुआ था। पुनीत के निधन ने फैंस को हैरान कर दिया था।
