1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब अक्षय कुमार की 14 फिल्म बैक टू बैक हुईं फ्लॉप, बॉलीवुड छोड़ दोस्त के साथ बिजनेस का बनाया प्लान, फिर...

जब अक्षय कुमार की 14 फिल्म बैक टू बैक हुईं फ्लॉप, बॉलीवुड छोड़ दोस्त के साथ बिजनेस का बनाया प्लान, फिर...

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 19 सितंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी भी लीड रोल में हैं। इस बीच अक्षय कुमार ने उस दौर के बारे में बात की जब उनकी 14 फिल्में एक साथ नहीं चली थीं।

akshay kumar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AKSHAYKUMAR अक्षय कुमार।

अक्षय कुमार ने 30 साल के लंबे फिल्मी करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और एक से बढ़कर एक हिट फिल्में हिंदी सिनेमा को दीं। उन्होंने अपने करियर में लगभग हर जॉनर की फिल्म की है। फिर चाहे वो एक्शन हो, रोमांटिक या फिर कॉमेडी। उन्होंने फिल्म इंडिस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत एक एक्शन हीरो के रूप में की और फिर 'धड़कन', 'अंदाज', 'नमस्ते लंदन' जैसी रोमांटिक और 'हेरा फेरी', 'मुझसे शादी करोगी', 'फिर हेरा फेरी', और 'भूल भुलैया' जैसी कॉमेडी फिल्मों से वाहवाही लूटी। यूं तो अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, लेकिन एक-दो बार उनके करियर में वो दौर भी आया जब उन्होंने बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में दीं। अब अक्षय कुमार ने इंडिया टीवी के पॉपुलर शो 'आप की अदालत' में अपनी जिंदगी के उस दौर के बारे में बात की और बताया कि एक समय पर उन्होंने फिल्में छोड़ने तक का मन बना लिया था।

जब अक्षय कुमार की एक साथ 14 फिल्में फ्लॉप हुईं

आप की अदालत में जब इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा उनसे पूछा- एक जमाना यह था जब एक के बाद एक आपकी कई फिल्में, 10 12 फिल्में फ्लॉप हो गई थी। तब आपको स्ट्रेस हुआ था। तब आप परेशान हुए थे? तो अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा- 'अब यह बात करें, वह बात नहीं बता रहे लोगों को। यह एक जमाना था जहां 14 फिल्में हिट भी हुई थी। मतलब? कोई बात नहीं। मुझे पता है यह अदालत है, मेरे पर केस है, मुकदमा होना चाहिए और नेगेटिव चीजों पर ही होनी चाहिए। पॉजिटिव तो छोड़ो, कोई  नहीं देखेंगे तो ठीक है।'

एक नहीं दो-तीन बार हुआ ऐसा- अक्षय कुमार

अक्षय कुमार आगे कहते हैं- 'हां, जी हां, मेरे ऐसा एक बार नहीं दो या तीन बार हुआ है। जहां कंटीन्यूअसली मेरी आठ नौ फिल्में नहीं चलीं, कभी 10 फिल्में नहीं चली। फिर कई बार ऐसा हुआ है। 14, 14, 16, 16 फिल्में साथ में चली हैं। तो यह तो होता रहता है। उतरा चढ़ाव तो होता रहता है, लेकिन स्ट्रेस की बात नहीं है। स्ट्रेस नहीं हुआ था। हां, यह जरूर था। एक वक्त था कि जब मेरे पास मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं तो मैंने सोचा अब क्या करें और करीबन करीब 14-15 फिल्में नहीं चल रही थीं तो  मुझे लगा कि शायद मैं इसके लिए उपयुक्त नहीं हूं तो कुछ ना कुछ तो काम करना है।'

कनाडा में बिजनेस का बनाया प्लान

अपनी बात जारी रखते हुए सुपरस्टार ने कहा- 'तब मेरा एक दोस्त था कनाडा में तो उसने बोला तू इधर आजा, इधर काम करेंगे, साथ में कुछ करेंगे। यहां बिजनेस करते हैं। उसका कोई बिजनेस था, कारगो का बिजनेस था तो तब मैंने कहा चलो वहां चला जाता हूं और मेरी फिल्म लास्ट की एक या दो फिल्म रह गई थी तो मैं वो खत्म करके मैं चला गया था उधर, फिर उधर काम थोड़ा करने लगा था तब तक। फिर जब यह फिल्म रिलीज हुई, यह हिट हो गई। फिर अगली वाली फिर भी हिट हो गई।'

ये भी पढ़ेंः

Aap Ki Adalat: 7वीं फेल थे अक्षय कुमार, क्यों नहीं लगता था पढ़ाई में मन? सुपरस्टार ने बताई वजह
आप की अदालतः "क्या आपने प्रधानमंत्री मोदी की घड़ी चुराई थी?", अक्षय कुमार ने दिया ये जवाब
Aap Ki Adalat: करीना संग 9 और सोनाक्षी के साथ कीं 6 फिल्में, फिर भी ये एक्ट्रेस है अक्षय कुमार की फेवरेट हीरोइन
'प्रधानमंत्री से यह पूछने में क्या गलत है कि वे आम कैसे खाते हैं?' आप की अदालत में बोले अक्षय कुमार
Aap Ki Adalat: 'जॉली एलएलबी 3' विवाद पर अक्षय कुमार ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, हाथ जोड़कर की अपील, कही ये बात
Aap Ki Adalat: जब अक्षय कुमार ने प्रसाद कहकर सारा अली खान को खिला दी लहसुन, बोले- 'ये उसकी सेहत के लिए...'
Aap Ki Adalat: आमिर खान की वो फ्लॉप फिल्म, जिसके चलते अक्षय कुमार संग शादी के लिए राजी हुईं थी ट्विंकल खन्ना
Aap Ki Adalat: अक्षय कुमार को इस सुपरस्टार ने दी थी हीरो बनने की सलाह, फ्लाइट पकड़ने में हुए फेल, खुल गई किस्मत
Aap Ki Adalat: पार्टियों में क्यों नहीं जाते अक्षय कुमार? बताया एक गिलास वाइन में करने लगते हैं अजीब हरकतें
जब अक्षय कुमार की 14 फिल्म बैक टू बैक हुईं फ्लॉप, बॉलीवुड छोड़ दोस्त के साथ बिजनेस का बनाया प्लान, फिर...
58 साल का सुपरस्टार, जिसने कभी मिस नहीं किया सनराइज, पिता की दी सीख आज तक करते हैं फॉलो

 

Latest Bollywood News