1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Aap Ki Adalat: करीना संग 9 और सोनाक्षी के साथ कीं 6 फिल्में, फिर भी ये एक्ट्रेस है अक्षय कुमार की फेवरेट हीरोइन

Aap Ki Adalat: करीना संग 9 और सोनाक्षी के साथ कीं 6 फिल्में, फिर भी ये एक्ट्रेस है अक्षय कुमार की फेवरेट हीरोइन

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 20, 2025 10:19 pm IST,  Updated : Sep 22, 2025 03:32 pm IST

Aap Ki Adalat: सुपरस्टार अक्षय कुमार रजत शर्मा के लोकप्रिय टीवी शो 'आप की अदालत' में अपने पूरे जोश में नजर आए। शो में अक्षय ने अपनी फेवरेट हीरोइन का नाम बताया और साथ ही खुद से जुड़े किस्सों पर भी खुलकर बात की।

Akshay Kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार। Image Source : INDIA TV

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की कॉमेडी कोर्ट रूम ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में  उनके साथ अरशद वारसी भी मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय और अरशद की ये फिल्म एक तरफ सिनेमाघरों में दर्शकों को गुदगुदा रही है तो दूसरी तरफ अक्षय कुमार ने इंडिया टीवी के फेमस शो 'आप की अदालत' में शिरकत की और उन्होंने इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सभी का बेबाकी से जवाब दिया। शो में उन्होंने अपनी जल्दी उठने की आदत से लेकर अपनी फेवरेट हीरोइन तक के बारे में भी बात की। अक्षय कुमार ने अपने करियर में सबसे ज्यादा फिल्में करीना कपूर के साथ की हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की उनकी फेवरेट हीरोइन करीना नहीं बल्कि कोई और ही एक्ट्रेस हैं।

अक्षय कुमार की फेवरेट हीरोइन

इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने जब अक्षय से पूछा कि वह अपनी पसंदीदा हीरोइन किसे मानते हैं, तो बिना देरी किए अक्षय ने कैटरीना कैफ का नाम ले लिया। अक्षय ने सवाल का जवाब देते हुए कहा- "मैंने लगभग सभी हीरोइनों के साथ काम किया है, लेकिन मेरी पसंदीदा हीरोइन कैटरीना हैं।"

अक्षय कुमार के साथ काम करने से डरती हैं हीरोइनें?

रजत शर्मा ने इसी दौरान अक्षय कुमार से कहा- 'मैंने सुना है कि ज़्यादातर हीरोइनें आपके साथ काम नहीं करना चाहतीं क्योंकि उन्हें सुबह 5 बजे जल्दी उठना पड़ता है?' इसके जवाब में अक्षय कहते हैं- 'आपने गलत सुना है। यह बिल्कुल उल्टा है। किसी भी हीरोइन से पूछिए, वे मेरे साथ काम करके बहुत खुश होती हैं। हाल ही में मैंने जब 'गुड न्यूज' की थी तो करीना ने अपने पति सैफ को बोला था- 'यार मजा आता है।  पहला शॉट सुबह 8 बजे होता है और 11.30 या 12.30 बजे तक पैक-अप हो जाता है। मैं घर लौट आती हूं और अपने बच्चों के साथ रह पाती हूं।' इससे बेहतर क्या हो सकता है?'

अक्षय ने गिनाए सुबह शूटिंग के फायदे

अपनी बात जारी रखते हुए अक्षय आगे कहते हैं- 'अब, इसके क्या फायदे हैं? सुबह के समय ट्रैफिक कम होता है, आप अपनी शूटिंग पर जल्दी पहुंच जाते हैं, और दोपहर 2 बजे तक, जब पैक-अप होता है, तब ट्रैफिक कम होता है। आपको पूरा दिन खाली मिलता है, आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ रह सकते हैं, और जो भी आप करना चाहे कर सकते हैं।'

हर फिल्म में नई हीरोइन को क्यों रखते हैं

रजत शर्मा ने अक्षय कुमार से अगला सवाल किया- अगर सब बड़ी-बड़ी हीरोइन आपके साथ काम करना चाहती हैं, तो आप लगभग हर फिल्म में नई हीरोइन को क्यों रखते हैं? जवाब में सुपरस्टार ने कहा- 'देखिए उस हिसाब से अगर आप देखा जाए तो मैं नए-नए डायरेक्टर्स भी लेता हूं। मुझे बहुत गर्व है इस पर, क्यों ना लूं, मुझे वो काम के लालची लगती हैं। मैं नए डायरेक्टर्स को लेता हूं। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मैंने इस इंडस्ट्री में आए 26 नए निर्देशकों के साथ काम किया है। मैं पुराने निर्देशकों के साथ ही काम क्यों करता रहूं? नए निर्देशकों को मौका क्यों न दूं? क्या यह सही नहीं है?'

ये भी पढ़ेंः

Aap Ki Adalat: 7वीं फेल थे अक्षय कुमार, क्यों नहीं लगता था पढ़ाई में मन? सुपरस्टार ने बताई वजह
आप की अदालतः "क्या आपने प्रधानमंत्री मोदी की घड़ी चुराई थी?", अक्षय कुमार ने दिया ये जवाब
Aap Ki Adalat: करीना संग 9 और सोनाक्षी के साथ कीं 6 फिल्में, फिर भी ये एक्ट्रेस है अक्षय कुमार की फेवरेट हीरोइन
'प्रधानमंत्री से यह पूछने में क्या गलत है कि वे आम कैसे खाते हैं?' आप की अदालत में बोले अक्षय कुमार
Aap Ki Adalat: 'जॉली एलएलबी 3' विवाद पर अक्षय कुमार ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, हाथ जोड़कर की अपील, कही ये बात
Aap Ki Adalat: जब अक्षय कुमार ने प्रसाद कहकर सारा अली खान को खिला दी लहसुन, बोले- 'ये उसकी सेहत के लिए...'
Aap Ki Adalat: आमिर खान की वो फ्लॉप फिल्म, जिसके चलते अक्षय कुमार संग शादी के लिए राजी हुईं थी ट्विंकल खन्ना
Aap Ki Adalat: अक्षय कुमार को इस सुपरस्टार ने दी थी हीरो बनने की सलाह, फ्लाइट पकड़ने में हुए फेल, खुल गई किस्मत
Aap Ki Adalat: पार्टियों में क्यों नहीं जाते अक्षय कुमार? बताया एक गिलास वाइन में करने लगते हैं अजीब हरकतें
जब अक्षय कुमार की 14 फिल्म बैक टू बैक हुईं फ्लॉप, बॉलीवुड छोड़ दोस्त के साथ बिजनेस का बनाया प्लान, फिर...
58 साल का सुपरस्टार, जिसने कभी मिस नहीं किया सनराइज, पिता की दी सीख आज तक करते हैं फॉलो

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन