Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कल आपको बड़ा ट्विस्ट दिखेगा, जब जनरेशन लीप के बाद आपको अक्षरा और आरोही के रोल में नजर आएंगी प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत। वहीं लीड रोल में जो एक्टर नजर आएगा वो कोई और नहीं बल्कि टीवी के मशहूर एक्टर हर्षद चोपड़ा हैं। जहां प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत ने सोशल मीडिया पर 'ये रिश्ता...' से जुड़ने की जानकारी शेयर की थी, वहीं हर्षद ने अभी तक कोई भी ऐसी पोस्ट नहीं की थी। अब हर्षद चोपड़ा ने भी ये रिश्ता... क्या कहलाता है की शूटिंग से तस्वीर शेयर की है और दर्शकों से शो देखने की अपील की है।
हर्षद चोपड़ा ने प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें तीनों झील की तरफ मुंह करके बाहें फैलाए खड़े हैं। कैप्शन में हर्षद ने लिखा है- ''हम खुली बाहों के साथ आ रहे हैं।'' ये रिश्ता क्या कहलाता है- सोमवार से शुक्रवार रात 9.30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर।
शो में हर्षद अभिमन्यु बिड़ला का रोल निभाएंगे। खबर है कि इस बार शो में अक्षरा और नैतिक की तरह अरेंज मैरिज ही दिखाई जाएगी। इस बार शो में लव ट्रायंगल होगा, जिसमें आरोही और अक्षरा को एक ही लड़के से प्यार होगा।
हाल ही में हर्षद, प्रणाली और करिश्मा उदयपुर से शूटिंग करके लौटे हैं। उदयपुर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
आज अनुपमा शो में अक्षरा और अनुपमा का मिलन हुआ था, जिसकी तस्वीर प्रणाली ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Related Video