आजकल लोग फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्शियस हैं। अगर थोड़ा सा भी शरीर बेडौल होने लगता है तो जैसे लोगों की सांसे ही ऊपर नीचे होने लगती हैं। कोरोना काल में बढ़े वजन की समस्या और भी ज्यादा बढ़ गई है। कई लोग तो ऐसे हैं जो सेहत को लेकर बहुत ज्यादा सक्रिय रहते हैं लेकिन घर से काम करने के दौरान उन्होंने खूब जीभर के खाया और अब नौबत ये आ गई है कि हर कोई उन्हें बढ़े वजन को लेकर टोकने लगा है। अगर आप भी बढ़े वजन को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हैं तो अब डाइट में इन 5 फूड्स को शामिल करें। इन फू़ड्स से आपका वजन अपने आप घटने लगेगा।
बढ़े वजन से छुटकारा दिलाने में असरदार हैं ये घरेलू 5 वेट लॉस ड्रिंक्स, आज से ही पीना कर दें शुरू
Image Source : Instagarm/DIET325816Orange
संतरे का करें सेवन
बाजार में अब संतरा आना शुरू हो गया है। संतरे में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है साथ ही इसमें अन्य फलों की तुलना में कैलोरी कम होती है। इसके साथ ही संतरे में पानी की मात्रा 87 प्रतिशत तक होती है। जिसकी वजह से काफी देर तक आपको भूख नहीं लगती है और वजन घटना शुरू हो जाता है।
वजन कम करना चाह रहे हैं तो ट्राई कीजिए ये आयुर्वेदिक पेय, जानिए बनाने का आसान तरीका
पत्ता गोभी भी असरदार
पत्ता गोभी वैसे तो सर्दियों में आता है लेकिन अब ये बाजार में 12 महीने आराम से मिल जाता है। इसमें विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि पत्ता गोभी में टारटारिक एसिड होता है जो चीनी और कार्बोहाइड्रेट को वसा में कनवर्ट होने से रोकता है और वजन कम करने में मदद करता है।
खीरा भी मददगार
खीरा भी वजन कम करने में कारगर है। खीरे में पानी का प्रतिशत बहुत ज्यादा होता है साथ ही ये बहुत कम कैलोरी युक्त होता है। इसका सेवन करने से भी वजन कम करने में मदद मिलती है।
वजन घटाने में मदद करेगी ये अजवायन-जीरा चाय, जानें बनाने का तरीका और पीने का सही समय
Image Source : PINTERESTCarrot
रोज खाएं गाजर
गाजर का सेवन भी वजन को घटाने में कारगर है। ये शरीर में जमा फैट को घटाने का काम करता है। इसी वजह से अगर आप गाजर का जूस या फिर साबित गाजर को रोजाना खाएं तो ये काफी असरदार है।
बढ़े वजन से जल्द छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें नींबू और काले नमक की ये ड्रिंक, ऐसे करें इस्तेमाल
नींबू का करें सेवन
नींबू में थियामिन, रिबोफ्लोविन, नियासिन, विटामिन बी 6, फोलेट और विटामिन ई होता है। इसके अलावा ये कैलोरी को कम करने का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू का रस डालकर पीएं। ऐसा करने से आपके शरीर की चर्बी घटने लगेगी।
Latest Health News