1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन कम करना चाह रहे हैं तो ट्राई कीजिए ये आयुर्वेदिक पेय, जानिए बनाने का आसान तरीका

वजन कम करना चाह रहे हैं तो ट्राई कीजिए ये आयुर्वेदिक पेय, जानिए बनाने का आसान तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 20, 2020 04:33 pm IST,  Updated : Oct 20, 2020 04:35 pm IST

मोटापा ना केवल आपकी पर्सनालिटी पर खराब असर डालता है बल्कि ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक जैसी बीमारियों को भी जन्म देता है। ऐसे में ये आयुर्वेदिक ड्रिंक फैट को बर्न करने का काम करेगी।

Ayurvedic Drink - India TV Hindi
Ayurvedic Drink  Image Source : INSTAGRAM/FOODSCHEMISTRY

कोरोना काल में घर बैठे काम करने की वजह लोगों का मोटापा और भी बढ़ता जा रहा है। मोटापा ना केवल आपकी पर्सनालिटी पर खराब असर डालता है बल्कि ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक जैसी बीमारियों को भी जन्म देता है। स्वामी रामदेव के अनुसार लोग अपना वजन कम करने के लिए कीटो, प्रोटीन जैसी कई तरह डाइट को फॉलो करना शुरू कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह सेहत के लिए खतरनाक साबित होते हैं। इसके बजाय आप रोजाना थोड़ा सा समय निकालकर योग करें। इसके साथ ही कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। योग करने से पहले आप इस फैट कटर ड्रिंक का सेवन कर लें। इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा। जानिए इसे बनाने और पीने का तरीका।

वजन घटाने में मदद करेगी ये अजवायन-जीरा चाय, जानें बनाने का तरीका और पीने का सही समय

फैट कटर ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री 

  • 1 गिलास गर्म पानी
  • 1 चम्मच शहद
  • आधा चम्मच नींबू का रस
  • आधा चम्मच अदरक का रस
  • आधा चम्मच हल्दी का रस

ऐसे करें इस्तेमाल

सुबह योग करने से पहले इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसे पी लें। इससे आपका वजन तेजी से घटेगा। इसके साथ ही अगर योग करते समय आपको तेजी से प्यास लग रही हैं तो आप इसे 3-4 घूट पी सकते हैं।  

तेजी से वजन कम करने के लिए कॉफी में मिलाएं ये खास चीज, कुछ ही दिनों में पाएं फ्लैट टमी

Ginger and Lemon
Image Source : INSTAGRAM/ALTERNATIVEHEALTHTHANDMEDIGinger and Lemon

जानें कैसे करेगा ये ड्रिंक फायदा

नींबू

नींबू में प्रचुर मात्रा मे अम्लीय तत्वों के साथ-साथ विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जो वजन कम करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके अलावा लीवर को हेल्दी रखने में मदद करता है। 

तेजी से वजन कम करने के साथ इम्यूनिटी करनी हैं बूस्ट तो रोजाना करें इस स्पेशल ड्रिंक का सेवन

अदरक

अदरक में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो वजन कम करने के साथ शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही कमर की चर्बी तेजी से घटाते हैं। 

हल्दी
हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। इसमें अधिक मात्रा में एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ा देते हैं। इसके साथ ही शरीर की सूजन कम करने के अलावा पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करते हैं। 

शहद
शहद में प्रचुर मात्रा में टीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल,  एंटीवायरल, एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। जो आपकी भूख को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये शरीर से विषाक्त तत्वों को निकालने में करते हैं। जिससे आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।