1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. तेजी से वजन कम करने के लिए कॉफी में मिलाएं ये खास चीज, कुछ ही दिनों में पाएं फ्लैट टमी

तेजी से वजन कम करने के लिए कॉफी में मिलाएं ये खास चीज, कुछ ही दिनों में पाएं फ्लैट टमी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 07, 2020 01:23 pm IST,  Updated : Oct 07, 2020 01:23 pm IST

अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर की चर्बी बटर की तरह पिघले तो इसके लिए अपने खानपान और एक्सरसाइज पर अधिक ध्यान रखने की जरुरत है। इसके साथ ही इस स्पेशल ड्रिंक का सेवन करे।

कोकेनट ऑयल कॉफी का यूं सेवन करें और पाएं मोटापे से छुटकारा- India TV Hindi
कोकेनट ऑयल कॉफी का यूं सेवन करें और पाएं मोटापे से छुटकारा Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAM

आज के समय खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण मोटापा से हर दूसरा व्यक्ति परेशान हैं। कोरोना वायरस के कारण अधिकतर लोग वर्क फ्राम होम कर रहे हैं। जिसके कारण फिजिकल एक्सरसाइज न के बराबर हो रही है जोकि वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है। शरीर में चर्बी बढ़ने से सिर्फ आपका लुक ही नहीं खराब होता है बल्कि आप हार्ट अटैक, डायबिटीज जैसी कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि समय रहते इस समस्या से छुटकारा पाया जा सके। 

पेट की चर्बी को आसानी से कम करना काफी मुश्किल काम है। अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर की चर्बी बटर की तरह पिघले तो इसके लिए अपने खानपान और एक्सरसाइज पर अधिक ध्यान रखने की जरुरत है। इसके साथ ही दिनभर की थकान उतारने के लिए आप एक कप कॉफी पी सकते हैं। इसके साथ ही अगर वजन कम करना चाहते हैं तो बस इसमें एक चम्मच ऑर्गेनिक नारियल तेल जरूर मिलाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

मसूड़ों में दर्द और खून आने की समस्या को तुरंत छूमंतर करेगा ये घरेलू नुस्खा, जरूर आजमाएं

एक रिसर्च के अनुसार रोजाना ब्लैक कॉफी में नारियल तेल मिलाकर पीने से वजन तेजी से घटने के साथ शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बढ़ता है। इतना ही नहीं व्यक्ति की बॉडी के मेटाबॉलिज्म रेट में भी तेजी से सुधार होता है। जिसकी वजह से भी वजन जल्दी कम होता है।

ये आयुर्वेदिक ड्रिंक तुरंत करेगा इम्यूनिटी बूस्ट, आसपास भी नहीं फटकेंगे कोरोना वायरस सहित ये रोग

 कॉफी में पॉलीफेनोल होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट हैं जो हृदय रोग, विभिन्न कैंसर और न्यूरोलॉजिकल रोगों को रोकने में मदद करते हैं। जब नारियल तेल के साथ मिलाई जाती है तो यह एंटी बैक्टीरियल गुणों को बढ़ावा देते हैं और शरीर में रोगजनक बैक्टीरिया को नष्ट करने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। 

ऐसे करें कॉफी के साथ नारियल तेल का सेवन

सबसे पहले एक कप गर्मागर्म काफी में  1 चम्मच खाने वाला नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे मीठा करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं।  इसके बाद इसका सेवन करे। 

सुबह उठते ही शहद और नींबू से बना पीएं ये फैट कटर ड्रिंक, चंद दिनों में पिघलने लगेगी चर्बी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।