1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाना खाते ही गुब्बारे जैसा फूल जाता है पेट, तो 1 चम्मच खा लें ये घर का बना देसी चूर्ण, तुरंत मिल जाएगा आराम

खाना खाते ही गुब्बारे जैसा फूल जाता है पेट, तो 1 चम्मच खा लें ये घर का बना देसी चूर्ण, तुरंत मिल जाएगा आराम

Distended Abdomen: खाना खाते ही कई बार पेट फूलने लगता है। जिससे बेचैनी बढ़ती और नींद भी नहीं आती। अगर आपको भी पेट फूलने की समस्या रहती है तो घर पर बना ये देसी चूर्ण खा लें। इससे तुरंत आराम मिलेगा।

पेट फूलने के उपाय- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK पेट फूलने के उपाय

कुछ लोग पेट फूलने की समस्या से काफी परेशान रहते हैं। पेट फूलने पर नॉर्मल से कहीं ज्यादा सूजा हुआ और फूला हुआ महसूस होता है। कई बार गैस या पाचन सामग्री फंसने की वजह से पेट फूलने जैसा एहसास होता है। हालांकि, पेट का फूलना हमेशा पाचन प्रक्रियाओं से नहीं होता है। इसके कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं। अगर आपके साथ बार-बार ऐसा होता है। या कुछ भी खाते ही पेट फूल जाता है तो इसके लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय कर सकते हैं। खाने के बाद 1 चम्मच ये देसी चूर्ण खाने से पेट फूलने की समस्या को दूर किया जा सकता है।

पेट फूलने पर क्या उपाय करें?

पेट फूलने की समस्या होने पर सबसे अच्छा उपाय है कि आप कुछ देर तक वॉक करें। इससे पेट में फंसी गैस निकल जाएगी और पाचन क्रिया तेज होने से खाना भी पच जाएगा। जिन लोगों को अक्सर ये समस्या रहती है उन्हें एक चूर्ण बनाकर रख लेना चाहिए। जिसे खाने के बाद 1 चम्मच सेवन करने से पेट फूलने की दिक्कत ही खत्म हो जाएगी।

पेट फूलने पर खाएं ये चूर्ण

इस चूर्ण को बनाने के लिए आप करीब 2 चम्मच जीरा, 2 चम्मच अजवाइन, 2 चम्मच सौंफ लें। अब जीरा और अजवाइन को तवे पर हल्का भून लें। इन सारी चीजों को सौंफ के साथ बारीक पीस लें। अब इस चूर्ण में 2 चम्मच काला नमक मिला लें। आप चाहें तो 2 पिंच हींग भी डाल सकते हैं। इस चूर्ण को किसी डब्बे में भरकर रख लें। जब भी खाना खाएं उसके बाद 1 चम्मच इस चूर्ण को गुनगुने पानी से खा लें। आपको पेट फूलने, गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या नहीं होगी।

वजन घटाने में भी मिलेगी मदद

इस चूर्ण को खाने से पाचन तंत्र मजबूत होगा। खाना अच्छी तरह पचेगा तो सुबह अच्छी तरह फ्रेश हो पाएंगे। इस चूर्ण का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। सबसे अहम चीज कि इस चूर्ण को खाने से कोई नुकसान भी नहीं होता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News