1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हार्ट की सबसे बड़ी दुश्मन हैं ये आदतें, डॉक्टर ने बताया Heart Attack से बचने के लिए क्या करना चाहिए

हार्ट की सबसे बड़ी दुश्मन हैं ये आदतें, डॉक्टर ने बताया Heart Attack से बचने के लिए क्या करना चाहिए

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 02, 2025 07:38 am IST,  Updated : Jul 02, 2025 07:40 am IST

Dangerous Food For Heart: रोज के खान-पान से जुड़ी ये आदतें हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकती है। डॉक्टर ने बताया किन चीजों से दिल का दौरा पड़ना का जोशिम बढ़ जाता है। जानिए हार्ट अटैक से बचने के तरीका।

दिल की दुश्मन आदतें- India TV Hindi
दिल की दुश्मन आदतें Image Source : AI IMAGE

हम जो चीजें रोजाना खाते हैं उससे सेहत ही नहीं दिल पर भी गहरा असर पड़ता है। फिर भी लोग जाने अनजाने में खाने की ऐसी आदतों को पाल लेते हैं जो हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती हैं। भले ही आपको लगे कि आप कुछ अनहेल्दी नहीं खा रहे हैं। लेकिन डाइट में शुगर और ज्यादा नमक से लेकर प्रोसेस्ड और फ्राइड फूड तक दिल के दुश्मन हैं। ये चीजें धीरे-धीरे दिल को नुकसान पहुंचाने लगती हैं। डॉक्टर ने बताया कि रोजाना खाने की कौन सी आदतें हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाती हैं।

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर दिमित्री ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो हार्ट के लिए खतरनाक चीजों के बारे में बता रहे हैं। इस वीडियो में डॉक्टर बता रहे हैं कि, 'क्या आप जानते हैं कि आपके पेट में मौजूद बैक्टीरिया चुपचाप आपके दिल की बीमारी, उच्च कोलेस्ट्रॉल और यहां तक कि स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकते हैं?' कई रिसर्च में पाया गया है कि कि कुछ खास आंत के माइक्रोबायोम आपके खाने को TMAO में बदल सकते हैं, ये एक ऐसा कंपाउंड है जो दिल के दौरे से जुड़ा हुआ है। एक अस्वस्थ आंत माइक्रोबायोम सूजन को भी ट्रिगर कर सकता है। जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इससे कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम ज्यादा हो सकता है। सबसे अहम है कि इसके लक्षण भी नहीं नजर आएंगे।

ये आदतें दिल की हैं दुश्मन

  1. फाइबर का सेवन कम- जो लोग कम फाइबर का सेवन करते हैं उन्हें गट यानि आंत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जब आंतों में दिक्कत होगी तो ये हार्ट अटैक के खतरे को कई गुना बढ़ा सकती है। इसलिए खाने में जितना हो सके फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें। इसके लिए फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फलियां खाएं। इससे अच्छे आंत बैक्टीरिया को पोषण मिलता है और सूजन कम होती है।

  2. प्रोसेस्ड फूड से दूर रहें- खाने से प्रोसेस्ड फूड को तुरंत और एकदम आउट कर दें। ज्यादा प्रोसेस्ड भोजन खाने से आंत के बैक्टीरिया बाधित हो सकते हैं, जिससे दिल की बीमारी और चयापचय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

  3. रेड मीट और अंडे सीमित खाएं- खाने में लाल मांस और अंडे का सेवन सीमित कर दें। इन चीजों से TMAO का स्तर बढ़ सकता है, जो आंत से निकलने वाला एक यौगिक है, जो धमनियों के बंद होने और हृदय संबंधी रोग से जुड़ा है।

  4. तनाव और कम पानी से बचें- दिल की सेहत का ख्याल रखना है तो शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाएं। सही मात्रा में पानी पीएं। इससे पाचन बेहत होगा। वहीं लंबे समय तक तनाव में रहने से भी हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचता है। इससे सूजन बढ़ सकती है जो दिल के लिए ठीक नहीं है।

  5. खाने में फर्मेंटेड फूड जरूर शामिल करें- अगर आप खाने में फर्मेंटेड फूड शामिल नहीं करते हैं तो ये आंत और दिल दोनों की सेहत के लिए ठीक नहीं है। आपको फर्मेंटेट फूड से दोस्ती कर लेनी चाहिए। इसके लिए रोज दही, केफिर, किमची और प्रोबायोटिक वाली चीजें डाइट में शामिल करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।