1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सिर्फ 1 महीने में हेल्दी बनाएं किडनी और दिमाग, बस अपना लें बाबा रामदेव के बताए ये नेचुरल उपाय

सिर्फ 1 महीने में हेल्दी बनाएं किडनी और दिमाग, बस अपना लें बाबा रामदेव के बताए ये नेचुरल उपाय

 Written By: Sajid Khan Alvi Edited By: Bharti Singh
 Published : Jul 02, 2025 08:42 am IST,  Updated : Jul 02, 2025 08:42 am IST

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी का हेल्दी होना जरूरी है। किडनी पूरे शरीर की साफ सफाई का ख्याल रखती है। अगर इसमें जरा भी खराबी आई तो ये गंदगी शरीर के दूसरे अंगो को बीमार कर सकती है। स्वामी रामदेव से जानिए किडनी को स्वस्थ कैसे रखें।

किडनी को स्वस्थ कैसे बनाएं- India TV Hindi
किडनी को स्वस्थ कैसे बनाएं Image Source : AI IMAGE

भले ही इंसान कितनी भी तरक्की कर ले, कितनी भी टेक्नोलॉजी विकसित कर ले, लेकिन ऊपरवाले की तकनीक के सामने सब फेल हैं। रिसर्चर्स हजारो-लाखों स्टडी के बाद भी अभी तक इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। दिल-दिमाग,फेफड़े, लिवर, इंटेस्टाइन और किडनी पर जितनी बार स्टडी होती है। उतनी बार कुछ नया पता चलता है। ये करिश्मा ही है कि हर ऑर्गन, हर पार्ट एक दूसरे से जुड़ा है। दिमाग सिग्नल देता है तो हाथ-पैर काम करते हैं। कहीं चोट लगे तो आंखों से आंसू आ जाते हैं। 

नेचर न्यूरोसाइंस में छपी स्टडी में तो एक नया कनेक्शन सामने आया है। चीन के वुहान में हुई रिसर्च में पता चला कि किडनी के कमज़ोर पड़ने से पार्किंसन की बीमारी हो सकती है। लोग सोच रहे होंगे कि कहां बॉडी में टॉप फ्लोर पर दिमाग है और कहां नीचे के माले पर किडनी है वो कैसे एक दूसरे को बीमार कर सकते हैं। तो जान लीजिए, दरअसल दिमाग को नुकसान पहुंचाने वाला अल्फा-सिन्यू-क्लिन प्रोटीन, जिसे खराब प्रोटीन भी कहते हैं। ये ब्रेन के अलावा किडनी में भी जमा होता है। यही प्रोटीन जब किडनी फिल्टर करके बाहर नहीं निकाल पाती तो फिर ये ब्लड के जरिए दिमाग तक पहुंचकर उसके सेल्स डैमेज करने लगता है। रिसर्च में शामिल पार्किंसन मरीज़ों में करीब 90% की किडनी में ये अल्फा-सिन्यू-क्लिन प्रोटीन मिला। 

किडनी का बीमार पड़ना हो सकता है खतरनाक

साइंटिस्ट्स ने स्टडी से ये भी जाना कि जिनकी किडनी हेल्दी थी। उनके शरीर से तो खराब प्रोटीन बाहर निकल गया, लेकिन जिनकी किडनी कमज़ोर थी। उनमें ये प्रोटीन ब्लड के ज़रिए दिमाग तक पहुंच गया। पिछले 35 साल में पार्किंसन के मरीज़ तो वैसे ही करीब 300 गुना बढ़ गए हैं। ऐसे में अगर दुनिया के 85 करोड़ किडनी पेशेंट पर ध्यान नहीं दिया गया तो दिमाग की इस खतरनाक बीमारी के शिकार ढाई करोड़ से ज़्यादा हो जाएंगे। इसलिए बेहतर होगा किडनी और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए योग और आयुर्वेद का सहारा लें। स्वामी रामदेव से जानिए किडनी को हेल्दी कैसे बनाएं?

किडनी बचाने वाली आदत

  • वर्कआउट करें
  • वजन कंट्रोल करें
  • स्मोकिंग से बचें
  • खूब पानी पीएं
  • जंकफूड से बचें
  • ज्यादा पेनकिलर ना लें

किडनी स्टोन में फायदेमंद 

  • खट्टी छाछ
  • कुलथ की दाल
  • कुलथ दाल का पानी
  • जौ का आटा
  • पत्थरचट्टा के पत्ते

किडनी बचाएं 

  • सुबह नीम के पत्तों का 1 चम्मच रस पीएं
  • शाम को पीपल के पत्तों का 1 चम्मच रस पीएं

पथरी की वजह 

  • पानी कम पीना
  • ज्यादा नमक-मीठा खाना
  • ज्यादा नॉन वेज खाना
  • कैल्शियम-प्रोटीन बढ़ना
  • जेनेटिक फैक्टर्स

स्टोन होगा खत्म 

  • भुट्टे के बाल को पानी में उबालें छानकर पीएं
  • किडनी स्टोन खत्म करता है
  • यूटीआई इंफेक्शन होगा दूर

शरीर में पानी कम होने से बढ़ेगी यूरिन की समस्या

  • यूरिन प्रोसेस डिस्टर्ब
  • बैक्टीरिया बाहर नहीं निकल पाते
  • UTI की दिक्कत हो जाती है
  • किडनी में इंफेक्शन फैलने का डर

पथरी न हो इसके लिए उपाय

  • गर्मी में पसीना निकलता है
  • शरीर में लिक्विड कम होता है
  • ज़हरीले टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं
  • छोटे छोटे क्रिस्टल्स में बदल जाते हैं
  • देश के करीब 40% लोगों को किडनी प्रॉब्लम
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।