ACV drink for high uric acid: यूरिक एसिड का बढ़ना शरीर में खराब मेटाबोलिज्म का संकेत है। असल में ये समस्या प्रोटीन के खराब मेटाबोलिज्म से शुरू होती है जिसमें कि यूरिक एसिड निकलकर, हड्डियों के बीच जमा होने लगता है। होता ये है कि प्यूरिन जो कि प्रोटीन का वेस्ट प्रोडक्ट है हड्डियों में छोटी-छोटी पथरी बनकर जमा हो जाता है और फिर ये गैप बनाता है। इससे हड्डियों में सूजन और दर्द की समस्या होती है। ऐसी स्थिति में सेब का सिरका के साथ गाजर और खीरेसे बना ये ड्रिंक काम आ सकता है। कैसे, जानते हैं।
यूरिक एसिड में सेब का सिरका गाजर खीरा ड्रिंक-ACV Cucumber Carrot Drink for Uric Acid
यूरिक एसिड में आप सेब का सिरका, गाजर और खीरे से बना इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको गाजर और खीरे को आधा कप सेब के सिरके में भिगोकर रखना है। इसके बाद इसे दरदरा करके पीसे लें और इसमें पानी मिलाकर पतला कर लें। फिर इस जूस में थोड़ा सा नमक मिलाएं और इसे खाली पेट या नाश्ते के बाद लें।
सेब का सिरका गाजर खीरा ड्रिंक के फायदे-ACV Cucumber Carrot Drink benefits
1. प्यूरिन की पथरियों को तोड़ता है सेब का सिरका
सेब का सिरका प्यूरिन की पथरियों को तोड़ने का काम करता है। ये सिरका मेलिक एसिड (malic acid) से भरपूर है जो कि प्यूरिन की पथरियों को तोड़ने के साथ शरीर से फ्लश ऑउट करने में मदद करता है। इससे गाउट की समस्या में कमी आती है और दर्द व सूजन भी कंट्रोल में रहता है।
Image Source : freepikACV drink for high uric acid
2. एसिडिक नेचर वाला है ये ड्रिंक
सेब का सिरका गाजर खीरे से बना ये ड्रिंक असल में एसिडिक है और प्यूरिन की जमा पथरी को पिघलाने का काम करती है। इस ड्रिंक को पीने से कई प्रकार के फ्लेवोनाइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो कि फाइबर और रफेज बढ़ाने का काम करते हैं। इससे प्रोटीन मेटाबोलिज्म बेहतर होता है और आप शरीर में यूरिक एसिड जमा होने से रोक सकते हैं।
3. गाउट के दर्द में मिलेगा आराम
सेब का सिरका ही नहीं गाजर और खीरा भी गाउट की समस्या में कमी ला सकता है। दरअसल, ये जूस एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है और दर्द में कमी ला सकता है। इसके अलावा इसके एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी इस समस्या को कम करता है और गाउट कंट्रोल करने में सहायक है। तो, हाई यूरिक एसिडकी समस्या में इस ड्रिंक को एक बार जरूर ट्राई करें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News