दुनियाभर में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और स्थिति गंभीर होती जा रही है। दरअसल, हाल ही में आया एक शोध बताता है कि कैसे वायु प्रदूषण कई गंभीर बीमारियों (air pollution effects on human health) का कारण बन सकता है। ये जहर की तरह आपकी सेहत को धीमे-धीमे नुकसान पहुंचा सकता है और शारीरिक ही नहीं बल्कि, मानसिक रूप से भी आपको बीमार कर सकता है। इसकी शुरुआत भले ही फेफड़ों से हो लेकिन ये किडनी और दूसरी समस्याओं का भी कारण बन सकता है। तो, आइए जानते हैं इस स्टडी के बारे में विस्तार से।
सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाता है वायु प्रदूषण?
Frontiers journal में प्रकाशित इस स्टडी की मानें तो, वायु प्रदूषण के कारण न्यूरो, दिल और फेफड़ों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। अध्ययन में पाया गया कि जो लोग 10 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर (माइक्रोग्राम/एम3) से अधिक सूक्ष्म कण पदार्थ के संपर्क में रहते हैं उन्हें दूसरों की तुलना में सेहत से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा NO2 के 30µg/m3 से ऊपर के संपर्क में आने वाले प्रतिभागियों के लिए भी ये गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
PM2.5 के संपर्क में रहने वाले लोगों को ज्यादा खतरा
शोधकर्ताओं का कहना है कि PM2.5 और NO2 दोनों के संपर्क में रहने वाले लोगों में इसकी वजह से कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार पड़ सकता है। दरअसल, बढ़ता प्रदूषण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ता है जिससे शरीर में सूजन की समस्या बढ़ती है और ये इम्यूनिटी कमजोर करता है। इसके बाद ये खून में सर्कुलेट हो कर फेफड़ों, दिल और दिमाग, तीनों के काम काज को प्रभावित करता है और अस्थमा, पल्मोनरी हाइपरटेंशन और हार्ट अटैक का कारण बन सकता है।
इसलिए, एक्सपर्ट का सुझाव है कि आप अपनी सेहत को सही रखने के लिए वायु प्रदूषण से बचें। इसके लिए घर से बाहर जाते समय मास्क पहनें, ज्यादा प्रदूषित इलाकों से दूर रहें, घर में इनडोर पॉल्यूशन को कम रखें और फेफड़ों को मजबूत करने वाले एक्सरसाइज और योग करें। इसके अलावा आप कुछ इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स का भी सेवन कर सकते हैं जो कि आपकी सेहत से जुड़ी समस्याओं को कम करने में कारगर हैं।
Latest Health News