1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हेल्दी डाइट के बाद भी शरीर में महसूस होती है कमजोरी, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे बॉडी बनेगा ताकतवर

हेल्दी डाइट के बाद भी शरीर में महसूस होती है कमजोरी, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे बॉडी बनेगा ताकतवर

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Sushma Kumari
 Published : Dec 04, 2022 09:58 am IST,  Updated : Dec 04, 2022 09:58 am IST

स्वामी रामदेव से जानते हैं कि कैसे योग के जरिए बॉडी को टोन्ड और हमेशा एनर्जेटिक रखा जाए

स्वामी रामदेव से जानिए कैसे बॉडी बनेगा ताकतवर- India TV Hindi
स्वामी रामदेव से जानिए कैसे बॉडी बनेगा ताकतवर Image Source : INDIA TV

जिम में बॉडी बनाना करोड़ों युवाओं का सपना होता है। कुछ लोग हेवी वेट एक्सरसाइज कर मस्कुलर बॉडी बनाते हैं। तो कुछ लोग लीन कट बॉडी की ख्वाहिश रखते हैं। फिल्मी दुनिया के इन सितारों को ही ले लीजिए, जिनकी तरह की बॉडी हरेक को चाहिए। टाइगर श्रॉफ, विद्युत जामवाल, जॉन अब्राहम, सलमान खान, वरुण धवन और ऋतिक रोशन जैसे तमाम ऐसे नाम हैं। जिनके ओवरऑल लुक की चर्चा होती है।

एक स्टडी के अनुसार, पैदल चलना सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन सामने देखते हुए पीछे की तरफ चलना उससे भी जायदा फायदेमंद है। क्योंकि पीछे की तरफ दौड़ने या चलने से बॉडी की 40 परसेंट ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। वैसे उल्टा चलने के तमाम फायदे हैं, चुंकि शरीर के कई अलग-अलग सिस्टम के तालमेल से हम चल पाते हैं और जब पीछे की तरफ चलते हैं तो दिमाग को ज्यादा मेहनत लगती है और इससे ब्रेन भी एक्टिव होता है। 

उल्टा चलने से बॉडी बैलेंस बेहतर होता है। घुटने के दर्द दूर होते हैं पैर के निचले हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती है स्पाइन और उससे जुड़े मसल्स के एक्टिव होने से पीठ-कमर दर्द में फायदा होता है। तो फिर देर मत कीजिए आज से अभी से मुमकिन हो तो ऐसे तरीके भी अपनाइए और साथ ही रोजाना 40 मिनट योग भी कीजिए। आइए स्वामी रामदेव से जानते हैं कि कैसे योग के जरिए बॉडी को टोन्ड और हमेशा एनर्जेटिक रखा जाए? 

सूर्य नमस्कार

  • डिप्रेशन दूर करता है
  • एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक
  • वजन बढ़ाने में मददगार योगासन
  • शरीर को डिटॉक्स करता है
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है
  • शरीर को ऊर्जा मिलती है
  • फेफड़ों तक पहुंचती है ज्यादा ऑक्सीजन

यौगिक जॉगिंग

  • डायबिटीज दूर करने में कारगर है
  • शरीर से फैट कम करके लचीला बनाता है
  • सीने और हाथ की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
  • जांघ की मांसपेशियों को फायदा पहुंचाता है

कड़ाके की ठंड के कारण हाइपोथर्मिया का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे अपने शरीर को रखें गर्म

दंड बैठक

दंड-बैठक से बॉडी का मेकओवर होता है। यह कई तरह के होते है। जिसमें साधारण बैठक, पूर्ण बैठक, राममूर्ति बैठक, पहलवानी बैठक-1,  पहलवानी बैठक-2, हनुमान बैठक-1, हनुमान बैठक-2, हनुमान बैठक-3 होती है।

  • मोटापा कम करने में मददगार
  • दंड बैठक चर्बी को दूर भगाता है
  • वजन को नियंत्रण में रखता है
  • मसल्स को मजबूत करता है
  • शरीर को सुंदर और सुडौल बनाता है
  • पैरों और जांघों को मजबूती मिलती है
  • सीना और भुजाएं चौड़ी होती हैं
  • हृदय रोग से बचा जा सकता है

उष्ट्रासन

  • ब्रेन से जुड़े रोग में कारगर है।
  • कंधों और पीठ को मजबूत करता है।
  • पीठ दर्द में बेहद लाभकारी है।
  • फेफड़ों को स्वस्थ बनाने में मददगार है।
  • किडनी को स्वस्थ बनाता है।
  • शरीर का पोश्चर सुधारता है।

अर्द्ध चक्रासन

  • बुढ़ापे को दूर भगाता है
  • त्वचा में चमक आती है
  • कमर, रीढ़ मजबूत बनता है
  • हांथों को मजबूत बनाता है
  • सीने को चौड़ा करता है
  • मोटापे को कम करता है
  • पेट की चर्बी कम करता है
  • पाचन तंत्र दुरुस्त होता है
  • फेफड़ों के लिए लाभदायक है
  • आलस्य को दूर भगाता है

ठंड के मौसम में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर मेथी, बस ऐसे करें सेवन

मकरासन

  • हाइट बढ़ाने में करे मदद
  • वजन कम करने में मददगार
  • कमर दर्द से दिलाए राहत
  • जोड़ों के दर्द में लाभकारी
  •  एसिडिटी से दिलाए राहत

भुजंगासन

  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।
  • दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
  • आसन से लंग्स मजबूत होते हैं।
  • शरीर को सुंदर और स्लिम बनाता है।
  • मोटापा कम करने में मदद करता है।
  • फेफड़े, कंधे और सीने को स्ट्रेच करता है।

मर्कटासन

  • कमर दर्द में फायदेमंद है।
  • पीठ का दर्द दूर हो जाता है।
  • फेफड़ों के लिए अच्छा योगासन है।
  • पेट संबंधी समस्या दूर होती है।
  • गैस और कब्ज से राहत मिलती है।
  • एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • दिल के रोगों में कारगर है।
  • गुर्दे, अग्नाश्य और लिवर सक्रिय होते हैं।
  • लीवर को मजबूत बनाता है।

पवनमुक्तासन

  • अस्थमा, साइनस में लाभकारी
  • किडनी को स्वस्थ रखता है
  • ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है
  • पेट की चर्बी को दूर करता है
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • हृदय को सेहतमंद रखता है
  • ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है
  • रीढ़ की हड्डी मज़बूत होती है

बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए ट्राई करें ये 3 घरेलू ड्रिंक्स, जल्द दिखेगा असर

भुजंगासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • लीवर से जुड़ी दिक्कत दूर होती है
  • तनाव, चिंता, डिप्रेशन दूर करता है
  • कमर का निचला हिस्सा मजबूत बनता है
  • फेफड़ों, कंधों, सीने को स्ट्रेच करता है
  • कमर, पीठ दर्द दूर होता है
  • इस आसन से छाती चौड़ी होती है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • मोटापा कम करने में सहायक
  • शरीर को सुंदर और सुडौल बनाता है

उत्तानपादासन

  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • कब्ज की समस्या से दिलाए लाभ
  • एसिडिटी में फायदेमंद
  • वजन कम करने में करे मदद
  • लंबाई बढ़ाने में मददगार

पहलवानों जैसी बॉडी पाने के लिए प्राणायाम

  • अनुलोम-विलोम
  • भस्त्रिका
  • कपालभाति
  • उद्गित
  • भ्रामरी
  • उज्यायी

बच्चों की कम लंबाई से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए ऊंचा-लंबा कद पाने का परफेक्ट फॉर्मूला

पहलवानों जैसी बॉडी पाने के लिए डाइट

  • प्रोटीन , कैल्शिय आदि पोषक तत्वों के लिए दूध, दही, छाछ, पनीर, घी, सोयाबीन का सेवन करे।
  • न्यूट्रीयंस के तौर पर साग सब्जिय़ों का सेवन करे। इसमें अधिक मात्रा में विटामिन्स पाए जाते है।
  • बादाम का सेवन
  • कई तरह के आटा का सेवन। जिसमें बाजरा, मकई, जौ जैसी चीजें मिली हो।
  • फलों का सेवन।  
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।