1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ठंड के मौसम में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर मेथी, बस ऐसे करें सेवन

ठंड के मौसम में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर मेथी, बस ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 06, 2021 12:25 pm IST,  Updated : Jan 06, 2021 12:25 pm IST

सर्दियों के मौसम में यूरिक एसिड का स्तर काफी बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी हैं कि इसे समय रहते कंट्रोल किया जाए।

ठंड के मौसम में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर मेथी, बस ऐसे करें सेवन- India TV Hindi
ठंड के मौसम में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर मेथी, बस ऐसे करें सेवन Image Source : INSTAGRAM/COACHMYHEALTH

सर्दियों के मौसम में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक समस्या है यूरिक एसिड। इस मौसम में उन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है जिन्हें यूरिक एसिड की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी हैं कि इस समय रहते कंट्रोल किया जाए। ऐसे में आपकी मदद मेथी कर सकता है।

यूरिक एसिड क्या है?

यह एसिड खून में बनने वाला एक रसायन है, जो पाचन प्रक्रिया के दौरान प्रोटीन के टूटने से बनता है। अधिकतर यूरिक एसिड खून में घुलकर किडनी तक पहुंचता है और वहां से सफाई होने के बाद पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है। लेकिन जब शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा बनने लगता है या फिर फिल्टर नहीं होता। जिसके कारण यूरिक एसिड जमा होने लगता है जिसके कारण गाउट (एक प्रकार का गठिया) की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। जो आगे चलकर किडनी स्टोन का कारण बनती हैं।

तेजी से बढ़ाना चाहते हैं लंबाई तो बस ऐसे करें सोयाबीन का सेवन, ब्रेन भी होगा तेज

यूरिक एसिड का नार्मल लेवल

पुरुष- 3.4- 7.0 मिलीग्राम/डेसीमीटर

महिला- 2.4-6.0  मिलीग्राम/डेसीमीटर

बच्चों की कम लंबाई से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए ऊंचा-लंबा कद पाने का परफेक्ट फॉर्मूला

यूरिक एसिड में मेथी कैसे होगा फायदेमंद

मेथी दाने में भरपूर मात्रा में सोडियम, जिंक, फॉस्फोरस, फॉलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जैसे मिनरल्स और विटामिन ए, बी और सी भी पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर्स, प्रोटीन, स्टार्च, शुगर, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीसेप्टिक पाया जाता है। जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करता है।

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोग इन 5 चीजों का ना करें सेवन....और बढ़ जाएगी समस्या

ऐसे करें मेथी का सेवन

रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में 1 चम्मच मेथी दाना भिगो दें। दूसरे दिन सुबह इसका पानी मिले लें। इसके अलावा मेथी दानों को अकुंरित करके रोजाना थोड़ा-थोड़ा खाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में लाभ नजर आने लगेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।