1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोग इन 5 चीजों का ना करें सेवन....और बढ़ जाएगी समस्या

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोग इन 5 चीजों का ना करें सेवन....और बढ़ जाएगी समस्या

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 05, 2021 04:25 pm IST,  Updated : Jan 05, 2021 04:28 pm IST

कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसे बढ़े कोलेस्ट्रॉल से ग्रसित व्यक्ति को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

Egg - India TV Hindi
Egg  Image Source : INSTAGRAM/HEALTHYCUTIEFOOD

खराब लाफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर सेहत पर पड़ता है। इस लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से जूझ रहे हैं। अगर समय रहते ही बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित नहीं किया गया तो ये आपके शरीर को कई बीमारियों की चपेट में ला सकता है। इन बीमारियों में सबसे ज्यादा खतरा दिल से जुड़ी बीमारी का है। ऐसे में खानपान की कुछ चीजों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसे बढ़े कोलेस्ट्रॉल से ग्रसित व्यक्ति को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। 

डायबिटीज पेशेंट का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर देगी दालचीनी और नींबू की ये ड्रिंक, जानें बनाने का तरीका

Fry Potato
Image Source : INSTAGRAM/STEP_BY_STEP_EATSFry Potato 

ना खाएं तली भुनी चीजें

तली भुनी चीजें खाने में स्वादिष्ट जरूर होती हैं लेकिन कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति के लिए मुसीबत का कारण बन सकती हैं। इन चीजों में फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, डीप फ्राई पकोड़े शामिल हैं। इसी वजह से कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से जूझ रहे व्यक्ति को इन चीजों का परहेज करना चाहिए।

अंडे की जर्दी ना खाएं
अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ी हुई है तो अंडे की जर्दी ना खाएं। अंडे की जर्दी खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल और बढ़ सकता है। अगर आपको अंडा खाना है तो उसका सिर्फ सफेद हिस्सा ही खाएं।

ठंड में वजन घटाने के लिए ट्राई करें बैंगन का ये घरेलू नुस्खा, चंद दिनों में दिखने लगेगा असर

Butter
Image Source : INSTAGRAM/ICHF_DEAUTSCHLANDButter

मक्खन से करें परहेज
कई लोग ब्रेड, टोस्ट, पॉपकॉर्न या फिर पावभाजी बनाने में बटर यानी कि मक्खन का इस्तेमाल करते हैं। बटर सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल से भरपूर होता है। इसी वजह से आप मक्खन की जगह किसी और चीज का इस्तेमाल करें। 

ना खाएं रेड मीट
रेड मीट खाने से भी कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। इस वजह से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित व्यक्ति बिल्कुल भी रेड मीट जैसे कि मटन और पोर्क ना खाएं। इसमें कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। 

सर्दियों में होने वाली एलर्जी से छुटकारा दिलाएंगे ये 4 सुपरफूड्स

नारियल से बनी चीजों से करें तौबा
कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा होने पर नारियल या फिर उससे बनी चीजों से परहेज करना चाहिए। नारियल में सैचुरेटेड फैट होता है जो कि बढ़े कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे व्यक्ति के लिए नुकसानदायक होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।