1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में होने वाली एलर्जी से छुटकारा दिलाएंगे ये 4 सुपरफूड्स

सर्दियों में होने वाली एलर्जी से छुटकारा दिलाएंगे ये 4 सुपरफूड्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 04, 2021 11:22 pm IST,  Updated : Jan 04, 2021 11:25 pm IST

सर्दियों में होने वाली एलर्जी से छुटकारा पाने के लिए ये सुपरफूड्स आपकी मदद कर सकते हैं।

Turmeric- India TV Hindi
Turmeric Image Source : INSTAGRAM/NAKEDCOCONUTUK

सर्दियों में कई लोगों को एलर्जी की समस्या हो जाती है। ये एलर्जी कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया की वजह से होती है। ये एलर्जी कई तरह की होती है। इसमें गले में खुजली होना, त्वचा का लाल होना, मुंह और शरीर में सूजन आना, आंखों का लाल होना के अलावा कई और तरह की दिक्कतें शामिल हैं। अगर आप भी ठंड के मौसम में किसी तरह की एलर्जी से जूझ रहे हैं तो कुछ सुपरफूड्स को शामिल कर आप इस एलर्जी से निजात पा सकते हैं। जानिए वो सुपरफूड्स क्या हैं और किस तरह से सर्दियों में होने वाली एलर्जी से आपको छुटकारा दिला सकते हैं। 

ठंड में वजन घटाने के लिए ट्राई करें बैंगन का ये घरेलू नुस्खा, चंद दिनों में दिखने लगेगा असर

करें हल्दी का इस्तेमाल 

हल्दी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें करक्यूमिन नाम का तत्व होता है  जो सेहत को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके साथ ही किसी भी तरह की एलर्जी से भी बचाने का काम करता है। हल्दी वाला दूध पीकर आप एलर्जी की समस्या से निजात पा सकते हैं। 

Honey
Image Source : INSTAGRAM/GAHRASHANTGARARATHoney 

शहद है लाभदायक
शहद भी ठंड में होने वाली एलर्जी की समस्या से आपको छुटकारा दिला सकता है। इसके साथ ही ये गले की खराश को दूर कर सकता है। इसलिए शहद का इस्तेमाल जरूर करें। 

शिमला मिर्च को करें डाइट में शामिल 
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि शिमला मिर्च भी सर्दियों में होने वाली एलर्जी की समस्या से आपको निजात दिला सकता है। शिमला मिर्च में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट शरीर की सूजन और एलर्जी की समस्या को दूर करता है। 

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को जल्द कंट्रोल करने के लिए ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे, इस्तेमाल का तरीका बेहद आसान

Tomato
Image Source : INSTAGRAM/SUMMAORUPOSTTomato

टमाटर भी उपयोगी
टमाटर का इस्तेमाल करने से भी आप एलर्जी की समस्या से निजात पा सकते हैं। टमाटर में लाइकोपीन नाम का एक एंटी ऑक्सीडेंट होता है। ये इंफ्लेमेशन को कम करता है, इसके साथ ही इम्यूनिटी को मजबूत करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।