महिलाओं की सेहत बदलते महीने के साथ हर दिन बदलती है। जैसे-जैसे पीरियड्स करीब आते हैं तो मूड स्विंग्स होते हैं, वैसे ही शरीर में तमाम बदलाव में शुरू रहते हैं। इसके अलावा हड्डियों की कमजोरी और कैल्शियम की कमी भी महिलाओं को खूब परेशान करती है। साथ ही शरीर में आयरन की कमी से कमजोरी और चक्कर आना भी महिलाओं की कई समस्याओं में से एक है। ऐसी स्थिति में अजवाइन का सेवन महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद (Ajwain benefits for female) हो सकता है। कैसे, जानते हैं।
महिलाओं के लिए अजवाइन के फायदे-Ajwain benefits for female in hindi
1.ब्लोटिंग से बचाव-Is ajwain good for bloating
महिलाओं में अक्सर ब्लोटिंग की समस्या देखी जाती है। दरअसल, ये बदलते हार्मोन के कारण होता है। होता यह है कि बदलते हार्मोन और बढ़ते हुए गर्भाशय गर्भावस्था के दौरान पाचन को धीमा कर देते हैं। यह गैस, सूजन और पेट फूलने को जन्म देता है। अजवाइन के बीज में थाइमोल होता है, जो पाचन एंजाइमों को बढ़ाता है और ब्लोटिंग को कम करता है।
2. यूटरेस को हेल्दी रखता है-Is ajwain good for uterus?
अजवाइन कब्ज को रोकता है और गर्भाशय की दीवारों को मजबूत करता है। इसलिए महिलाओं को अजवाइन का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसका एंटी इंप्लेमेटरी गुण यूटरेस में सूजन को कम करता है। दूसरा ये इसके काम को आसान बनाता है और इसके वॉल्स को हेल्दी रखता है। इस तरह ये महिलाओं के लिए फायदेमंद है।
Image Source : freepikbloating
3. पीरियड्स के दर्द में कारगर-Ajwain for periods pain
अजवाइन आपके पीरियड्स को नियमित करने के लिए आपके गर्भाशय और पेट को साफ करने में मदद करता है। इसके अलावा इसका ऐंठन-रोधी गुण मासिक धर्म में ऐंठन और दर्द को भी रोकने में मदद करते हैं। इस तरह ये पीरियड्स के दर्द को कम करने में मददगार है।
4. एनीमिया में अजवाइन-Ajwain for anemia
जिन लोगों को शरीर में खून की कमी होती है उनके लिए अजवाइन का सेवन काफी फायदेमंद है। दरअसल, अजवाइन आयरन से भरपूर है जो कि एनीमिया की समस्या को कम करने में मददगार है। इसलिए महिलाएं, रोजाना 1 चम्मच अजवाइन और गुड़ जरूर लें। इसके अलावा आप अजवाइन का पानी भी पी सकते हैं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News