1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर के किस अंग के लिए फायदेमंद फिटकरी का पानी, क्या है सेवन करने का सही तरीका?

शरीर के किस अंग के लिए फायदेमंद फिटकरी का पानी, क्या है सेवन करने का सही तरीका?

क्या आप जानते हैं कि फिटकरी का पानी आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? आइए एलम वॉटर के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

फिटकरी का पानी- India TV Hindi
Image Source : SORA/AI फिटकरी का पानी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिटकरी न केवल आपकी त्वचा पर बल्कि आपकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती है। सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालकर इसे गुनगुना कर लीजिए। अब इस पानी में चुटकी भर फिटकरी को मिक्स कर लीजिए। हर रोज इस तरह से फिटकरी को डाइट प्लान में शामिल करके आप अपनी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

फिटकरी के पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कब्ज, गैस और अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप फिटकरी का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से फिटकरी का पानी पीना बेहद जरूरी है।

कंट्रोल करे ब्लड प्रेशर

क्या आप भी ब्लड प्रेशर की समस्या पर काबू पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि फिटकरी का पानी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकता है। पोटैशियम युक्त फिटकरी के पानी को दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है यानी दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए फिटकरी के पानी का सेवन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैरों की सूजन को कम करने के लिए भी फिटकरी के पानी का सेवन किया जा सकता है।

दूर होगी गले की खराश

आपको बता दें कि फिटकरी के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। बदलते हुए मौसम में होने वाली गले की खराश और सूजन की समस्या से राहत पाने के लिए फिटकरी के पानी को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। ध्यान रहे कि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लिमिट में रहकर ही फिटकरी का पानी पीना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News