1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किन-किन कारणों से होती है हाइपरटेंशन की समस्या, दूर करने के लिए क्या करना चाहिए?

किन-किन कारणों से होती है हाइपरटेंशन की समस्या, दूर करने के लिए क्या करना चाहिए?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 25, 2025 04:09 pm IST,  Updated : Jul 25, 2025 04:09 pm IST

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर हाइपरटेंशन की समस्या को समय रहते ट्रीट न किया जाए, तो दिल से जुड़ी गंभीर और खतरनाक बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है।

हाइपरटेंशन- India TV Hindi
हाइपरटेंशन Image Source : SORA/AI

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाइपरटेंशन, स्ट्रोक और दिल के दौरे जैसी जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है। क्या आप भी हाइपरटेंशन के कुछ मुख्य कारणों के बारे में नहीं जानते हैं? आपको सेहत से जुड़ी इस समस्या के कारणों और इलाज, दोनों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए वरना आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

हाइपरटेंशन के कारण

ज्यादा मात्रा में सोडियम का सेवन करना, हाइपरटेंशन का कारण बन सकता है। इसके अलावा अगर आप रेगुलरली फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं, तो भी हाइपरटेंशन की समस्या का शिकार बन सकते हैं। क्या आप शराब पीते हैं? अगर हां, तो आपकी इस बुरी आदत की वजह से हाइपरटेंशन की समस्या पैदा हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हाइपरटेंशन की समस्या आपकी ओवरऑल हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है।

गौर करने वाली बात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किडनी से जुड़ी बीमारियों के कारण भी हाइपरटेंशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों को स्लीप एप्निया है, उन्हें भी हाइपरटेंशन हो सकता है। क्या आप भी स्मोकिंग करते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस आदत को जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिए क्योंकि धूम्रपान हाइपरटेंशन का कारण बन सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ दवाइयां भी हाइपरटेंशन की समस्या का कारण बन सकती हैं।

हाइपरटेंशन का इलाज

हाइपरटेंशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान में थोड़े बहुत बदलाव करने की जरूरत है। इस समस्या को दूर करने के लिए सोडियम का सेवन कम कर दीजिए और हेल्दी-बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो कीजिए। इसके अलावा आपको हेल्दी वेट मेंटेन करने की कोशिश करनी चाहिए। हाइपरटेंशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए व्यायाम करने की सलाह भी दी जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।