1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पोषक तत्वों का भंडार चुकंदर, शरीर के किस-किस अंग के लिए फायदेमंद?

पोषक तत्वों का भंडार चुकंदर, शरीर के किस-किस अंग के लिए फायदेमंद?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 24, 2025 04:39 pm IST,  Updated : Jul 24, 2025 04:39 pm IST

क्या आप जानते हैं कि चुकंदर में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए कितने ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? आइए बीटरूट के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

बीटरूट हेल्थ बेनिफिट्स- India TV Hindi
बीटरूट हेल्थ बेनिफिट्स Image Source : SORA/AI

जब शरीर में खून की कमी पैदा होती है, तब चुकंदर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन चुकंदर इसके अलावा भी आपकी सेहत को ढेर सारे फायदे पहुंचा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुकंदर में विटामिन ए, विटामिन सी, फोलेट, विटामिन बी6, मैंगनीज, पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद

चुकंदर में पाए जाने वाले तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सही मात्रा में और सही तरीके से बीटरूट का सेवन करके दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके अलावा चुकंदर आपकी ब्रेन हेल्थ को सुधारने में भी मददगार साबित हो सकता है। कुल मिलाकर चुकंदर आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है।

मजबूत बनाए गट हेल्थ

क्या आप अपनी गट हेल्थ को इम्प्रूव करना चाहते हैं? अगर हां, तो आप चुकंदर का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। फाइबर रिच चुकंदर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में असरदार साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर बीटरूट में एंटी-कैंसर गुण भी मौजूद होते हैं, जो इस घातक बीमारी के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में मददगार

चुकंदर बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में कारगर साबित हो सकता है यानी अगर आप अपने शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना चाहते हैं, तो चुकंदर को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर को डाइट प्लान में शामिल करना बेहद जरूरी होता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।