1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर के इन हिस्सों में हो रहा है दर्द, तो खराब हो सकती है किडनी, न करें नजरअंदाज

शरीर के इन हिस्सों में हो रहा है दर्द, तो खराब हो सकती है किडनी, न करें नजरअंदाज

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 24, 2025 03:54 pm IST,  Updated : Jul 24, 2025 03:54 pm IST

किडनी खराब होने की वजह से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए किडनी खराब होने के कारण शरीर में दिखाई देने वाले कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

किडनी डैमेज- India TV Hindi
किडनी डैमेज Image Source : SORA/AI

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपने किडनी खराब होने के दौरान दिखाई देने वाले लक्षणों पर समय रहते ध्यान नहीं दिया, तो आपकी किडनी फेल भी हो सकती है। अगर आपको शरीर में इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आपको बिना देरी किए अपना चेकअप करवा लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि जब किडनी के खराब होने की शुरुआत होती है, तब आपको शरीर के किन हिस्सों में दर्द महसूस हो सकता है।

पीठ और कमर में दर्द

पीठ के निचले हिस्से में दर्द महसूस होना, इस तरह का लक्षण किडनी के खराब होने की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा क्या आपके पेट में या फिर कमर में भी दर्द हो रहा है? अगर हां, तो हो सकता है कि आपकी किडनी के खराब होने की शुरुआत हो चुकी हो। आपको बता दें कि जब किडनी में पथरी हो जाती है, तब भी पेट में या फिर कमर में दर्द महसूस होता है।

जरूरी है लक्षणों पर ध्यान देना

अगर आपकी पसलियों के नीचे दर्द महसूस हो रहा हो, तब भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। अक्सर लोग मतली और उल्टी जैसे लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण बार-बार महसूस हो रहे हैं, तो हो सकता है कि आपकी किडनी की सेहत खराब हो रही हो। किडनी खराब होने की वजह से शरीर में बहुत ज्यादा थकान भी महसूस होती है।

समय रहते जांच करवाएं

पैरों में सूजन भी किडनी खराब होने का संकेत साबित हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किडनी खराब होने की वजह से ब्रेन फॉग की समस्या भी पैदा हो सकती है। अगर आपको ये सभी लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो आपको तुरंत अपनी जांच करवा लेनी चाहिए वरना बाद में आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।