1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हर रोज पिएं एक गिलास लौकी का जूस, सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

हर रोज पिएं एक गिलास लौकी का जूस, सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 25, 2025 06:30 am IST,  Updated : Jul 25, 2025 06:30 am IST

क्या आपने कभी लौकी का जूस पिया है? अगर नहीं, तो आपको भी पोषक तत्वों से भरपूर इस जूस को पीने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

लौकी का जूस- India TV Hindi
लौकी का जूस Image Source : SORA/AI

लौकी में पानी, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप लौकी के जूस को अपने डाइट प्लान में शामिल करते हैं, तो आपकी सेहत को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। हर रोज लौकी का जूस पिएं और आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

बॉडी को डिटॉक्स करे

अगर आप अपनी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करना चाहते हैं तो लौकी के जूस का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। सही मात्रा में और सही तरीके से लौकी का जूस पीकर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लो कैलोरी और फाइबर रिच लौकी का जूस आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

लौकी के जूस में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है और इसलिए इस जूस को गट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लौकी के जूस का सेवन किया जा सकता है। डायबिटीज पेशेंट्स को भी लौकी के जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, लौकी का जूस पीकर ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाया जा सकता है।

कंट्रोल करे ब्लड प्रेशर

क्या आप जानते हैं कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लौकी के जूस को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है? इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर काबू पाने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर इस जूस को पिया जा सकता है। लौकी के जूस में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।