1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सावधान! मामूली से दिखने वाले ये लक्षण, हो सकते हैं डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी का संकेत

सावधान! मामूली से दिखने वाले ये लक्षण, हो सकते हैं डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी का संकेत

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 24, 2025 10:19 pm IST,  Updated : Jul 24, 2025 10:19 pm IST

डिप्रेशन के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। आइए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी इस गंभीर बीमारी के कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

डिप्रेशन- India TV Hindi
डिप्रेशन Image Source : SORA/AI

अक्सर लोग इस बात का पता ही नहीं लगा पाते हैं कि वो डिप्रेशन जैसी बीमारी का शिकार बन चुके हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डिप्रेशन को डिटेक्ट करने में जितनी ज्यादा देर होती है, सेहत को उतना ही ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इसलिए समय रहते डिप्रेशन के लक्षणों पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि डिप्रेशन के शुरुआती दौर में किस तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं।

हर समय उदासी और चिंता महसूस होना

क्या आपको हर समय उदासी महसूस होती है और आप खुशी के मौके पर भी खुशी महसूस नहीं कर पाते हैं? अगर हां, तो इस तरह का लक्षण डिप्रेशन की तरफ इशारा कर सकता है। किसी भी काम को करने में इंटरेस्ट न आना, हर समय चिंता होना, फोकस करने में दिक्कत महसूस होना, फैसले न ले पाना, अगर आपको भी इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए।

थकावट और चिड़चिड़ापन

डिप्रेशन की वजह से शरीर में हर समय थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसके अलावा अक्सर चिड़चिड़ापन महसूस होना भी डिप्रेशन का संकेत साबित हो सकता है। नींद न आना या फिर बहुत ज्यादा नींद आना, भूख न लगना या फिर बहुत ज्यादा भूख लगना, इस तरह के लक्षण भी डिप्रेशन की तरफ इशारा कर सकते हैं। इसके अलावा डिप्रेशन से जूझ रहे मरीज खुद को बेकार समझने लगते हैं।

जरूरी है डॉक्टर से कंसल्ट करना

अकेले रहना और अपनी बात किसी के साथ भी शेयर न कर पाना, इस तरह का लक्षण भी खतरे की तरफ इशारा कर सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं, तो आपको बिना देरी किए किसी अच्छे डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।