हाई बीपी की शिकायत आजकल ज्यादातर लोगों को है। हाई बीपी को हाइपरटेंशन भी कहते हैं। सामान्य भाषा में कहें तो जब आर्टरीज की दीवार पर खून का प्रेशर बढ़ जाता है तो उस स्थिति को हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर साल करीब 20 करोड़ से अधिक लोग हाई बीपी की समस्या से परेशान हैं। अगर आप भी हाई बीपी की समस्या से परेशान हैं तो डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। जानिए क्या है वो चीज जो हाई बीपी पेशेंट के लिए लाभकारी है। साथ ही इसके इस्तेमाल का तरीका भी जानें।
हाई बीपी से हैं परेशान तो ना खाएं ये चीजें, सेहत के लिए नुकसानदायक
Image Source : Instagram/ world_of_dryfruitanjeer
अंजीर हाई बीपी करेगी कंट्रोल
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो डाइट में अंजीर को शामिल करें। अंजीर में कई पोषक तत्व होते हैं जैसे कि विटामिन ए, सी, ई ,के, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, कॉपर और कैल्शियम। ये बीपी को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
जानें किस तरह करें अंजीर का सेवन
हाई बीपी के पेशेंट रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध के साथ 2 अंजीर लें। अगर आप रोजाना दूध के साथ अंजीर का सेवन करेंगे तो ये आपका बीपी कंट्रोल करने में मदद करेगा। इसके साथ ही आपके दिल के लिए भी अच्छा रहेगा।
लौकी खाने से हमेशा बचते हैं आप तो आज से ही डाइट में करें शामिल, एक साथ कई दिक्कतों को करेगी दूर
अंजीर का सेवन करने के अन्य फायदे
Image Source : Instagram/feel_food_healAnjeer
हड्डियां को देता है मजबूती
हड्डियों को मजबूत करने के लिए अंजीर को डाइट में शामिल करना चाहिए। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
वजन कम करने में सहायक
बढ़े वजन को कम करने के लिए अंजीर असरदार है। इसमें बहुत कम कैलोरी होती होती है। जिसका सेवन करने से बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद मिल सकती है।
डायबिटीज रोगियों के लिए लाभदायक
अंजीर शुगर पेशेंट के लिए लाभदायक है। अंजीर के पत्तों में बहुत सारे ऐसे तत्व होते हैं तो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार है। ऐसे में अंजीर की पत्तियों का सेवन आप चाय में डालकर भी कर सकते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।
Latest Health News