डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर मैनेज करना सच में बड़ा मुश्किल काम है। दरअसल, शुगर के मरीजों की सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि हर खाने के साथ शुगर बढ़ता है और इसे मैनेज करना जरूरी हो जाता है। ऐसी स्थिति में फास्टिंग शुगर लेवल (What to eat to reduce fasting glucose level) का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। जैसे कि अगर आपका फास्टिंग शुगर लेवल 100 mg/dL से ऊपर रहता है तो आप प्रीडायबिटीक हैं। अगर ये 125 mg/dL के ऊपर रहता है तो मतलब आपका शुगर बढ़ा हुआ है और आप शुगर को अच्छे से मैनेज नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में इन 2 चीजों का सेवन फास्टिंग शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकता है।
फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए खाली पेट खाएं ये 2 चीजें-Tips to reduce fasting glucose levels in hindi
1. अंकुरित रागी-Sprouted ragi
अंकुरित रागी (Sprouted ragi for diabetes) डायबिटीज के मरीजों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, ये फाइबर और रफेज से भरपूर है जो कि शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और शुगर स्पाइक को रोकने में मदद करता है। साथ ही ये पाचन गति को बढ़ावा देता है और शुगर कम करने में मदद करता है। इसलिए, डायबिटीज के मरीजों को सुबह खाली पेट अंकुरित मेथी का सेवन करना चाहिए।
2. दालचीनी और तेजपत्ता की चाय-bay leaf cinnamon tea
दालचीनी और तेजपत्ता की चाय, शुगर लेवल को कम करने में मददगार है। ये चाय सबसे पहले तो शरीर में इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, दूसरा ये शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और तीसरा ये सुबह से ही शुगर स्पाइक कंट्रोल करने में मदद करता है। तो, अगर आपको शुगर है तो दालचीनी और तेजपत्ता लें, पानी और चायपत्ती डालकर उबालें और फिर इस चाय का सेवन करें।
Image Source : freepikbay leaf cinnamon tea
तो, फास्टिंग शुगर कंट्रोल करने के लिए इन 2 चीजों का करें सेवन। साथ ही वॉक और डाइट के साथ डायबिटीज कंट्रोल करने की कोशिश करें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News