1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई कोलेस्ट्रॉल में कारगर है इस पेड़ की छाल, दूध में उबालकर पीते ही अनहेल्दी फैट का होता है सफाया

हाई कोलेस्ट्रॉल में कारगर है इस पेड़ की छाल, दूध में उबालकर पीते ही अनहेल्दी फैट का होता है सफाया

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 11, 2023 03:47 pm IST,  Updated : Mar 11, 2023 03:47 pm IST

Arjun ki chaal benefits for cholesterol: अर्जुन की छाल के फायदे तो कई हैं, लेकिन हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

arjun ki chhal in high cholesterol- India TV Hindi
arjun ki chhal in high cholesterol Image Source : FREEPIK

Arjun ki chaal benefits for cholesterol: अर्जुन की छाल फाइटोकेमिकल्स से भरपूर है जो कि कई बीमारियों ये बचाव में मददगार है। इसके अलावा अर्जुल की छाल में फ्लेवोनोइड्स, ग्लाइकोसाइड्स, फेनोलिक एसिड और ट्राइटरपेनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी हैं जो कि फ्री रेडिकल के नुकसानों से बचाव में मददगार है। लेकिन, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि अर्जुन की छाल को दूध में उबालकर पीने से आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बच सकते हैं। इसके अलावा भी हाई कोलेस्ट्रॉल में अर्जुन की छाल के कई फायदे हैं। कैसे, जानते हैं विस्तार से।

कोलेस्ट्रॉल के लिए अर्जुन छाल का उपयोग कैसे करें-Does arjuna reduce cholesterol

अर्जुन एक हृदय टॉनिक है और कार्डियोप्रोटेक्टिव जड़ी बूटी है। यह हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करने और कोरोनरी धमनियों के संचालन में सुधार करने

में मददगार है। लेकिन, खास बात ये है कि ये धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल को करने (arjun ki chhal in high cholesterol) में मदद कर सकता है। ये पहले खून में मिलकर फैट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और अपने ताप से बैड फैट को कम करने में मददगार है। लेकिन, पहले जानते हैं इसके सेवन का तरीका और फायदे।

योग और एक्सरसाइज की मदद से दिल को रखें हेल्दी, बाबा रामदेव से जानें खास उपाय

दूध के साथ अर्जुन की छाल से बनाएं कार्डियक टॉनिक-Heart tonic

दूध के साथ अर्जुन की छाल से कार्डियक टॉनिक बनाने के लिए पहले तो अर्जुन की छाल को दूध में उबाल (arjun bark with milk) लें। इसे ऐसे उबालें कि ये थोड़ा गाढ़ा हो जाएं। अब इसे पिएं। ये दिल के काम काज को बेहतर बनाने के साथ हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी की समस्या को कम करने में मददगार है। 

high cholesterol
Image Source : FREEPIKhigh cholesterol

H3N2 Virus से ठीक होने के बाद भी परेशान कर रही है सूखी खांसी? अपनाएं Dry Cough का देसी इलाज

अर्जुन की छाल पीने के अन्य फायदे-Arjun ki chaal benefits

अर्जुन की छाल हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार है। यह रक्त वाहिकाओं को फैलाने और आराम देने में मदद करता है जिससे ब्लड प्रेशर में कमी आती है। साथ ही ये ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में मददगार है जिससे दिल पर अचानक से प्रेशर नहीं पड़ता है। इस तरह से ये दिल के काम काज को बेहतर बनाने में मददगार है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।