1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बटर की तरह पिघलेगी पेट की चर्बी, बस सुबह खाली पेट पीना शुरू कर दें ये खास पानी

बटर की तरह पिघलेगी पेट की चर्बी, बस सुबह खाली पेट पीना शुरू कर दें ये खास पानी

मोटापा एक ऐसी समस्या है जिससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं और पेट की चर्बी कम करने के उपाय ढूंढते रहते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं।

पेट की चर्बी कम करने के लिए पिएं ये खास ड्रिंक- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK पेट की चर्बी कम करने के लिए पिएं ये खास ड्रिंक

मोटापा आज के समय में एक आम समस्या बन चुका है। खासकर लोग पेट निकलने से परेशान हैं। ऐसे में पेट की चर्बी कम करने के लिए लोग जिम, योगा और कई तरह की डाइट करते हैं लेकिन इसका असर देखने को बिल्कुल नहीं मिलता है। रिजल्ट न मिलने से लोगों को काफी निराशा होती है और उन्हें समझ नहीं आता कि किस तरह पेट को कम किया जाए। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि सुबह खाली पेट एक खास ड्रिंक को पीने से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। ये ड्रिंक पाचन को बेहतर बनाती है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और शरीर में जमा चर्बी को मक्खन की तरह पिघलाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम यहां किस ड्रिंक की बात कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन सा ड्रिंक है।

कौन सा ड्रिंक?

हम यहां जिस ड्रिंक की बात कर रहे हैं वो है सौंफ का पानी। सौंफ का पानी पेट की चर्बी कम करने में सहायक माना जाता है। दरअसल सौंफ में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स होते हैं जो शरीर पर जमी चर्बी को मक्खन की तरह पिघलाने का काम करते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है जिससे कैलोरी तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है।

कैसे तैयार करें ये ड्रिंक?

सौंफ का पानी बनाने के लिए रात में एक गिलास पानी में एक बड़ी चम्मच भरकर सौंफ भिगो दें। सुबह इसे छान लें और खाली पेट इसका सेवन करें। इसे आप हल्का गुनगुना करके भी पी सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से इस ड्रिंक को पीते हैं तो आसानी से पेट पर जमी चर्बी कम हो जाएगी। साथ ही आप काफी हल्का महसूस करेंगे और दिन भर एनर्जी बनी रहेगी। सौंफ का पानी पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा सौफ का पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करते हैं। इससे लिवर और किडनी सुचारु ढंग से काम करता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Latest Health News