1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. स्वामी रामदेव ने बताया विटामिन डेफिशियेंसी को कैसे दूर करें, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

स्वामी रामदेव ने बताया विटामिन डेफिशियेंसी को कैसे दूर करें, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

 Written By: Sajid Khan Alvi, Edited By: Ritu Raj
 Published : Nov 27, 2025 09:08 am IST,  Updated : Nov 27, 2025 09:08 am IST

आजकल हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है। लेकिन सबसे ज्यादा लोग विटामिन डेफिशियेंसी से परेशान हैं। ऐसे में स्वामी रामदेव से जान लें विटामिन डेफिशियेंसी कैसे दूर करें।

बाबा रामदेव से जानें विटामिन डेफिशियेंसी कैसे दूर करें- India TV Hindi
बाबा रामदेव से जानें विटामिन डेफिशियेंसी कैसे दूर करें

आजकल की भाग दौर भरी जिंदगी में लोगों के पास इतना समय भी नहीं है कि वो योग-एक्सरसाइज़ का वक्त निकाल पाए। इसलिए शरीर की कमज़ोरी दूर करने के लिए सप्लीमेंट्स के भरोसे हो गए हैं और तो और उसके लिए डॉक्टर की सलाह लेना भी ज़रूरी नहीं समझते। खुद ही एक्सपर्ट बनकर विटामिन की टैबलेट खाने लगते हैं। और फिर होता ये है कि कई बार ओवरडोज़ के चलते अस्पताल तक पहुंच जाते है। एक शख्स के साथ भी ऐसा ही हुआ। उसने मसल्स स्ट्रॉन्ग करने के लिए मैग्नीशियम की टैबलेट खानी शुरू की। फायदा ना होने पर खुराक डबल कर दी और फिर कुछ ही हफ़्तों में, उन्हें थकान, चक्कर, तेज़ धड़कन जैसी दिक्कतें शुरू हो गई। डॉक्टर्स ने पाया कि उनके शरीर में मैग्नीशियम खतरनाक रूप से बढ़ गया था।

सिर्फ मैग्नीशियम ही नहीं किसी भी विटामिन का ओवरडोज़ आपके लिए हेल्थ इमरजेंसी बन सकता है। विटामिन-D का सप्लीमेंट तो नॉर्मली कोई भी खुद से ले लेता है लेकिन एक आदमी जो विटामिन-D खुद से ले रहा था उसकी बॉडी में इस न्यूट्रिशन की मात्रा ज़्यादा हुई तो उसे जी मिचलाना,थकान, मेंटल स्ट्रेस होने लगा। अमूमन लोग ये मानते हैं कि विटामिन की मात्रा ज़्यादा हो भी गई तो शरीर से बाहर निकल जाएगी, लेकिन ये सच नहीं है क्योंकि किडनी पानी में घुलनशील विटामिन जैसे विटामिन-C, बी कॉमप्लेक्स को तो डिटॉक्स कर सकती है लेकिन फैट soluble विटामिन जैसे A,D,K,E बॉडी टिशूज़ में इकट्ठा हो जाते हैं जो आसानी से नहीं निकलते। इसलिए पसीना बहाइए। टैबलेट्स की जगह फल खाइए, आर्टिफिशियल नहीं नेचुरल न्यूट्रिशंस लीजिए। और अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि शरीर में किस डेफिशियेंसी को दूर करने के लिए कौन सी सब्ज़ी या फल खाए या बिना स्टेरॉयड के कैसे मसल्स स्ट्रॉन्ग बनाएं तो स्वामी रामदेव से जान लें विटामिन डेफिशियेंसी की कमी को कैसे दूर करें।

विटामिन B-12, बी-7, K, D, आयरन की डेफिशियेंसी का असर

बाल झड़ना

उम्र से पहले बालों का सफेद होना।

आंखों में सूजन

जोड़ों में कट-कट की आवाज

विटामिन की डेफिशियेंसी से होने वाली बीमारी

विटामिन B-12 - न्यूरो प्रॉब्लम, मसल्स पर असर

कैल्शियम - हड्डियां कमजोर, दांत के रोग

विटामिन-A - आंखों के रोग, ग्रोथ पर असर

आयरन - एनीमिया, कमजोरी

विटामिन-D - डिप्रेशन, थकान

कैल्शियम की कमी से होने वाली बीमारी

ऑस्टियोपोरोसिस

कमज़ोरी

आर्थराइटिस

डेंटल प्रॉब्लम

डिप्रेशन

स्किन प्रॉब्लम्स

कैल्शियम डेफिशियेंसी कैसे दूर करें

दूध

बादाम

ओट्स

बीन्स

संतरा

तिल

सोया मिल्क

हरी पत्तेदार सब्जी

विटामिन D की कमी से होने वाली बीमारी

कमज़ोर हड्डियां

अस्थमा

हार्ट डिज़ीज़

कैंसर

डायबिटीज़

विटामिन-D का बेहतरीन सोर्स

सुबह सुबह धूप लें

डेयरी प्रोडक्ट्स

मशरूम

ऑरेंज जूस

आयरन की कमी से होने वाली बीमारी

एनीमिया

सिरदर्द

थकान

चक्कर

सांस की तकलीफ

झड़ते बाल

आयरन का बेहतरीन सोर्स

पालक

चुकंदर

मटर

अनार

सेब

किशमिश

विटामिन A की कमी से होने वाली बीमारी

कमज़ोर आंखें

लिवर प्रॉब्लम

विटामिन-A के बेहतरीन सोर्स

दूध

दही

शिमला मिर्च

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।