बवासीर में छाछ: बवासीर एक ऐसी बीमारी है जिसमें मल मार्ग में सूजन आ जाती है। साथ ही इस बीमारी में मल सूख जाता है और लगातार कब्ज की समस्या रहती है। इसके अलावा इसमें मलाशय में सूजन की वजह से तेज दर्द होता रहता है और कई बार ज्यादा ब्लीडिंग की वजह से शरीर में खून की कमी भी हो जाती है। ऐसी स्थिति में छाछ पीना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। बस आपको छाछ (Can we drink buttermilk during piles) में इन चीजों को मिला कर पीना है जिससे इस दिक्कत में आपको आराम महसूस हो।
बवासीर के मरीजों के लिए छाछ पीने के 3 तरीके-Buttermilk for Piles How to drink
1. त्रिफला छाछ पिएं-Triphala chhachh
त्रिफला छाछ बवासीर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। दरअसल, त्रिफला मल में थोक जोड़ने का काम करता है तो छाछ पेट को साफ करने में मददगार है। ये जहां आंतों की गति को तेज करता है वहीं, त्रिफला मल को मुलायम करता है। इस तरह त्रिफला छाछ पीना बवासीर के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
2. छाछ में मिला कर पिएं इसबगोल-Chhachh with isabgol
छाछ में इसबगोल मिला कर पीने से आप इस समस्या से बाहर आ सकते हैं। जी हां, इसबगोल असल में एक लैक्सटिव की तरह काम करता है जो कि बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है। जब आप इसे छाछ में मिला कर पीते हैं तो ये हाइड्रेशन बढ़ाता है जिससे पेट साफ करने में मदद मिलती है।
Image Source : freepikbuttermilk_benefits
3. पुदीना छाछ-Pudina Chach
पुदीना छाछ कब्ज की समस्या को तेजी से कम करने में मदद कर सकता है। ये बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है और मल में थोक जोड़कर इसे मुलायम बनाने का काम करता है। साथ ही ये शरीर में कमजोरी को दूर करता है, पेट को ठंडा करने का भी काम करता है। इससे बवासीर की जलन और दर्द में कमी आती है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News