क्या आप दिल के मरीज हैं या आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है? तो अपनी डाइट में ट्राई ट्राइग्लिसराइड और लो डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन (low density lipoprotein) का खास ध्यान रखें। दरअसल, ये दोनों ही आपकी नसों से चिपक कर ब्लॉकेज पैदा करते हैं और दिल की बीमारियों को बुलावा देते हैं। ऐसे में एक आम सवाल ये है कि क्या हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को दूध पीना चाहिए (Milk in high cholesterol)? जी हां, वही मलाईदार दूध जिसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्या ये हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में फायदेमंद है। जानते हैं
कोलेस्ट्रॉल में दूध पी सकते हैं-Can high cholesterol patient drink milk?
दूध एक सुपरफूड है जो कि सेहत के लिहाज से फायदेमंद है। लेकिन, दिल के मरीजों या हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए किसी भी प्रकार के दूध का सेवन उतना फायदेमंद नहीं है जितना कि माना जाता है। ये हम नहीं बल्कि, Dairy Australia.au के रिपोर्ट में बताया गया है। हालांकि, लखनऊ डाइट क्लीनिक की डाइट एक्सपर्ट अश्वनी एच. कुमार का कहना है कि हम पूरी तरह से दूध के सेवन को नकार नहीं सकते। क्योंकि, दूध में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने और दिल को स्वस्थ रखने में मददगार है। तो, ऐसे में आपकी सही प्रकार के दूध का चुनाव करना होगा।
हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए कौन सा दूध अच्छा है- What milk good for high cholesterol in hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज भैंस और बकरी का दूध बिलकुल न पिएं क्योंकि इससे कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) या खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ सकते हैं। क्योंकि इन दोनों ही दूध में फैट की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा आप गाय का दूध पी सकते हैं (cow milk cholesterol) लेकिन, सही तरीके से।
Image Source : freepikMilk in cholesterol
हाई कोलेस्ट्रॉल में दूध के सेवन का सही तरीका-Right way to have milk in high cholesterol
हाई कोलेस्ट्रॉल में दूध के सेवन का सही तरीका यह है कि पहले तो गाय का दूध लें और इसकी मलाई निकाल दें। अब 1 कप दूध में थोड़ा सा पानी मिलाएं और गर्म करें और इसे पिएं। दूध पीना का यह तरीका आपके लिए कभी भी नुकसानदेह नहीं होगा। बता दें कि ये दूध खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को तो बिलकुल नहीं बढ़ाएगा।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News