1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विटामिन डी की कमी में फायदेमंद है संतरे का जूस? जानें कैसे ये 1 खट्टा फल दूर कर सकता है कई बीमारियां

विटामिन डी की कमी में फायदेमंद है संतरे का जूस? जानें कैसे ये 1 खट्टा फल दूर कर सकता है कई बीमारियां

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jan 12, 2023 06:51 am IST,  Updated : Jan 12, 2023 06:51 am IST

विटामिन डी वाले फल: विटामिन डी की कमी से हमारी हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में विटामिन सी से भरपूर संतरा इस कमी (Vitamin d Deficiency) को कैसे दूर कर सकता है। जानते हैं।

orange juice benefits in vitamin d deficiency - India TV Hindi
orange juice benefits in vitamin d deficiency Image Source : FREEPIK

विटामिन डी वाले फल: विटामिन डी (Vitamin d) शरीर के लिए उन जरूरी विटामिन में से एक है जिसकी कमी आपकी हड्डियों और आपकी मानसिक सेहत को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, ये एक ऐसा विटामिन है जो शरीर में धीमे-धीमे काम करता है और स्किन व हड्डियों की बनावट को बेहतर बनाता है। इसकी कमी से आपका स्किन की रंगत बिगड़ सकती है, हड्डियां अंदर से खोखली हो सकती हैं और आपको ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर (osteoporosis and fractures) जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में रोजाना 1 गिलास संतरे का जूस पीना शरीर में विटामिन डी की कमी (Orange juice in Vitamin d Deficiency) को दूर कर सकता है।  कैसे, जानते हैं। 

विटामिन डी की कमी में फायदेमंद है संतरे का जूस-Orange juice in Vitamin d Deficiency in Hindi?

संतरे को लेकर लोगों के दिमाग में हमेशा एक बात रहती है कि ये विटामिन सी से भरपूर है। लेकिन, इसके साथ एक बात ये भी जुड़ी हुई है कि संतरे में डी-लिमोनेन (D- limonene) होता है, एक यौगिक जो कि विटामिन डी की तरह काम करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और कैल्शियम के साथ मिल कर शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। 

40 की उम्र के लोग हो जाएं सावधान! हर बात पर खाते हैं एंटीबायोटिक्स तो हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार

दूर कर सकता है कई बीमारियां-Orange juice benefits in hindi

1. हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद

हाई कोलेस्ट्रॉल में डी-लिमोनेन कोलेस्ट्रॉल युक्त पित्त पथरी पिघला सकता है। इसके गैस्ट्रिक एसिड न्यूट्रलाइजिंग गुण के कारण ये गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स (GERD) से भी राहत दिलाने में मददगार है। 

osteoporosis
Image Source : FREEPIKosteoporosis

धुएं जितना काला ही है दिल्ली वालों का भविष्य, घातक बीमारियों को न्योता और खतरे में लोगों की सेहत

2. ऑस्टियोपोरोसिस में फायदेमंद

डी-लिमोनेन जब कैल्शियम के साथ मिलता है तो ये हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाता है। ये बोन डेंसिटी को बढ़ाता है और ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर (osteoporosis and fractures) जैसी समस्याओं से बचाव में मदद करता है।

इसके अलावा ये हाई बीपी के मरीजों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद है। तो, इन तमाम फायदे के लिए रोजाना संतरे के जूस का सेवन जरूर करें। 

Source: Harvard.edu

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।