सर्दियां बढ़ने के साथ लोगों में फेफड़ों और पेट की बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं। ऐसे में बिहार में छपी एक नामी अखबार की रिपोर्ट बताती है कि जनवरी के पहले हफ्ते की शुरुआत में ही लगभग 20 लाख से ज्यादा एंटीबायोटिक्स बिकीं हैं। यानी कि सालभर जितनी एंटीबायोटिक्स दवाइयां नहीं बिकीं थीं, उतनी इस महीने की शुरुआत में बिकीं हैं। लेकिन, सोचने वाली बात ये है कि इस तरह से एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल सेहत के लिहाज से कितना सही है। तो, हाल ही में BMJ Gut Journal में प्रकाशित ये रिपोर्ट बताती हैं कि बेतहाशा एंटीबायोटिक्स का सेवन आपको बीमार कर सकता है। इतना ही नहीं 40 की उम्र के बाद के लोगों के लिए ये एक खतरे की घंटी है।
दरअसल, BMJ Gut Journal में प्रकाशित इस शोध में साल 2000 से 2018 तक के 10 साल के अधिक उम्र के लोगों का डेटा जुटाया गया है। इस स्टडी में 61 लाख लोग शामिल हुए 55 लाख लोगों ने एंटीबायोटिक्स का कार्स किया था। जिनमें से ज्यादातर लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान करने लगी जिसकी वजह से सेहत से जुड़ी कई दिक्कतें भी हुईं।
इस शोध में यह भी बताया गया है कि 40 के बाद इन लोगों में एंटी बायोटिक्स के कई नुकसान देखने को मिलें। जैसे इसके सेवन से पेट के गट बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा और ये अल्सरेटिव कोलाइटिस (ulcerative colitis) का कारण बन सकता है। अल्सरेटिव कोलाइटिस एक सूजन आंत्र रोग (IBD) है जो आपके पाचन तंत्र में सूजन और अल्सर (घाव) का कारण बनता है। अल्सरेटिव कोलाइटिस आपकी बड़ी आंत, जिसे कोलन और रेक्टम भी कहा जाता है, की अंदरूनी परत को प्रभावित करता है।

इसके अलावा क्रोहन रोग (crohn's disease) जो कि आंत्र रोग है जो जीआई पथ की पुरानी सूजन का कारण बनता है, जो आपके पेट से नीचे की ओर आपके गुदा तक फैलता है ये परेशान कर सकता है। साथ ही इसके कई नुकसान और भी हैं। तो, एंटीबायोटिक्स के ज्यादा सेवन से बचें और बिना डॉक्टर के बताए इसे बिलकुल ना लें।
संपादक की पसंद