1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बच्चों की सेहत पर सबसे बड़ा संकट, घट रहा है IQ, फिज़िकल-मेंटल ग्रोथ, रामदेव से जानें लंबाई कैसे बढ़ाएं

बच्चों की सेहत पर सबसे बड़ा संकट, घट रहा है IQ, फिज़िकल-मेंटल ग्रोथ, रामदेव से जानें लंबाई कैसे बढ़ाएं

पिछले कुछ सालों में बच्चों ग्रोथ पर बुरा असर हो रहा है। इसका बड़ा कारण खान-पान और फिजिकल एक्टिवीट कम होने को माना जा रहा है। अब एक नई रिसर्च में भी कुछ ऐसा ही पाया गया है।

बच्चों की ग्रोथ पर असर- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC बच्चों की ग्रोथ पर असर

सारे माता-पिता तो यही चाहते हैं कि उनका बच्चा कामयाब हो, डॉक्टर, इंजीनियर, IAS-IPS, बिज़नेस टाइकून बनकर नाम रोशन करे। इसके लिए माता पिता बच्चों को अच्छे स्कूल में तालीम दिलाते हैं, वो सब सुविधाएं देते हैं जो उनके लिए ज़रूरी हैं। लेकिन इस लिस्ट में एक चीज और है जिस पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है और वो है सही खानपान। अगर बच्चों की खाने की आदतें ठीक नहीं हैं तो पेरेंट्स की सारी मेहनत बेकार जा सकती है। 

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबित फास्टफूड की वजह से बच्चों में न्यूट्रिशन की कमी हो रही है और कुपोषण की वजह से सीखने-समझने की उनकी कपैसिटी घट रही है। इंटेलिजेंस पावर यानि आईक्यू लेवल लगातार कम हो रहा है। अगर बेहतर तरीके से सीख ही नहीं पाएंगे तो दूसरों से कंपीट कैसे करेंगे। ऐसे में बच्चे ज़िंदगी की रेस मे पिछड़ते चले जाएंगे।

पोषण की कमी से बच्चों की सेहत पर बुरा असर

सिर्फ ज़िंदगी ही नहीं वो सेहत की रेस में भी पिछड़ रहे हैं। क्योंकि कुपोषण से दिमाग के टिशूज डैमेज हो जाते हैं। इससे दिमाग का साइज और न्यूरॉन्स का नेटवर्क ठीक से विकसित नहीं हो पाता है। जिससे लंबाई रुक जाती है, आयरन की कमी हो जाती है और हड्डियों का विकास प्रॉपर नहीं होता है। 

दुनिया में 10 लाख बच्चों की कमजोरी से मौत 

अब ज़रा सोचिए दुनिया में 15 करोड़ से ज़्यादा बच्चों को फिजिकल ग्रोथ के लिए प्रोपर कैलोरी नहीं मिलती। 10 लाख बच्चों की हर साल कमजोरी से मौत हो जाती है। साढ़े 4 करोड़ से ज्यादा बच्चे दुबलेपन के शिकार हैं और हर साल तकरीबन ढाई लाख बच्चों की मौत ऑर्गन्स की ग्रोथ सही ना होने की वजह से हो जाती है। स्वामी रामदेव की मानें तो बच्चों की खाने की प्लेट में हुई लापरवाही बच्चों की सेहत और करियर दोनों बर्बाद कर सकती है, क्योंकि अच्छी तालीम के साथ अच्छा खानपान भी जरूरी है। आइये स्वामी रामदेव से जानते हैं बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए क्या है सबसे ज्यादा जरूरी।

लंबाई बढ़ाने के लिए क्या है सबसे जरूरी

किसी भी बच्चे अच्छी ग्रोथ के लिए उसे न्यूट्रिशन से भरपूर आहार देना जरूरी है। बच्चों की भूख खुले इसके लिए उन्हें वर्कआउट कराएं।  ग्रोथ हॉर्मोन, नींद का पैटर्न, पॉश्चर और इम्यूनिटी ओवरऑल हेल्थ के साथ ही लंबाई पर भी असर डालती है। हाइट बढ़ाने के लिए बच्चों को गाजर, मेथी, सोया, डेयरी प्रोडक्ट और जौ का आटा खिलाएं। रोजाना 30 मिनट योग कराएं। जंकफूड बंद कर दें, आधा घंटा धूप में बैठें, फल-हरी सब्जियां खिलाएं, बच्चों के साथ आउटडोर गेम खेलें। उम्र से ज्यादा वजन को कंट्रोल रखें। इसके लिए बच्चों को घर पर बना खाना दें, फल-सब्जी की मात्रा बढ़ाएं, जंक फूड बंद कर दें, वर्कआउट, योग कराएं।

बच्चों का दिमाग तेज कैसे करें

आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें हैं जो दिमाग को तेज बनाती हैं। इसके लिए बच्चों को ब्राह्मी, शंखपुष्पी, अश्वगंधा दें।  बच्चों के लिए सुपरफूड जैसे दूध, ड्राई फ्रूट, ओट्स, बींस, शकरकंद, मसूर दाल खिलाएं। कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए दूध शतावर, केले का शेक, खजूर-अंजीर शेक पिलाएं। बच्चों को स्वस्थ आदत सिखाएं- जैसे स्क्रीन टाइम कम रखें, सोशल मीडिया से दूर रखें, सुबह जल्दी उठाएं, रात में जल्दी सुलाएं। 

Latest Health News