1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खुश रहने से ये बीमारियां होती है दूर, स्वामी रामदेव से जानें खुश रहने के उपाय

खुश रहने से ये बीमारियां होती है दूर, स्वामी रामदेव से जानें खुश रहने के उपाय

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Ritu Raj
 Published : Jul 08, 2026 10:30 am IST,  Updated : Jul 08, 2026 10:30 am IST

खुश रहना और सकारात्मक सोचना केवल हमारे मूड को अच्छा नहीं रखता, बल्कि यह हमारे शरीर के लिए एक ढाल की तरह काम करता है। जब हम खुश होते हैं, तो हमारे शरीर में एंडोर्फिन, डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे "फील-गुड" हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो कई बीमारियों को हमसे दूर रखते हैं। स्वामी रामदेव बता रहे हैं कि खुश रहने से कौन कौन सी ब

खुश रहने से ये बीमारियां होती है दूर, स्वामी रामदेव से जानें खुश रहने के उपाय- India TV Hindi
खुश रहने से ये बीमारियां होती है दूर, स्वामी रामदेव से जानें खुश रहने के उपाय Image Source : INDIA TV

कहते हैं जिस घर में हंसी गूंजती है वहां जिंदगी भी थोड़ा और खुलकर सांस लेती है। क्योंकि हंसी सिर्फ चेहरे की रौनक नहीं दिल, दिमाग और पूरे शरीर की राहत है। लेकिन आज हालत ये है कि लोग कामयाबी की दौड़ में हंसना भूलते जा रहे हैं। सुबह अलार्म से शुरू होती है दिन टेंशन में गुजरता है। रात मोबाइल और चिंता के बीच कट जाती है और मुस्कान कहीं पीछे छूट जाती है। दुनिया भर में स्ट्रेस, अकेलापन, ओवरवर्क और एंग्जायटी बढ़ रही है। इसीलिए जापान के यामागाटा प्रांत ने एक अनोखी पहल की है लोगों से कहा गया है हर दिन कम से कम एक बार खुलकर हंसिए, घर में भी, ऑफिस में भी और महीने की 8 तारीख को लाफ्टर डे की तरह मनाइए। 

यामागाटा यूनिवर्सिटी की रिसर्च ने भी इशारा किया कि जो लोग कम हंसते हैं उनमें दिल की बीमारी और जल्दी मौत का खतरा बढ़ सकता है। क्योंकि हंसी शरीर में ऑक्सीजन फ्लो बढ़ाती है। हंसने से फेफड़े खुलते हैं, डायफ्राम एक्टिव होता है, ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और ब्रेन में एंडॉर्फिन जैसे फील-गुड केमिकल रिलीज होते हैं। हंसने से स्ट्रेस हार्मोन भी घटता है। बीपी शांत होता है, इम्यून सिस्टम एक्टिव होता है, मांसपेशियों की जकड़न ढीली पड़ती है, पेट की नसों तक रिलैक्सेशन पहुंचता है और दिल को भी राहत मिलती है। जबकि इसके उलट लगातार तनाव, गुस्सा और उदासी इंसान को सिरदर्द, नींद की कमी, हाई बीपी, पाचन की परेशानी, हार्ट रिस्क, डिप्रेशन और इम्यूनिटी डाउन जैसी दिक्कतों में धकेल देते हैं। तो आज सवाल सीधा है जब हंसी इतनी बड़ी नेचुरल मेडिसिन है तो इसे जिंदगी से दूर क्यों रखें? स्वामी रामदेव से जानते हैं हर हाल में खुश रहने, हंसने और शरीर-मन को हल्का रखने के योगिक उपाय क्या हो सकते हैं। 

कैसे खुश रहें?

  • दूसरों की मदद करें।
  • हर घंटे 10 सेकंड स्ट्रेचिंग करें।
  • अपनों की मुस्कुराती तस्वीरें सामने रखें।
  • मीठा खाने से बढ़ती है खुशी।

एग्रेशन कंट्रोल करने के उपाय

  • थोड़ी देर टहलें
  • रोज योग करें
  • मेडिटेशन करें
  • गहरी सांस लें
  • संगीत सुनें
  • अच्छी नींद लें

गुस्सा हो सकता है खतरनाक, रहें सावधान 

  • गुस्से का पैटर्न समझें।
  • क्रोध में आपा ना खोएं।
  • आत्मनियंत्रण सीखें।
  • गुस्से के लक्षण पहचानें।

नुस्खे आज़माएं, टेंशन भगाएं

  • दूध में हल्दी मिलाकर पीएं।
  • दूध के साथ शिलाजीत हो सकता है फायदेमंद।

पंचकर्म से हेल्दी माइंड

  • बॉडी को डिटॉक्स करना
  • 5 तरीके से सफाई करना
  • शरीर की अंदरूनी सफाई
  • आयुर्वेदिक औषधि से प्यूरीफाई

ब्रेन को हेल्दी रखने के उपाय

  • एलोवेरा
  • गिलोय
  • अश्वगंधा
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।