Chirata Benefits: आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियों के बारे में बताया गया है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। चिरायता भी उन्हीं में से एक हर्ब है। इसे कई बीमारियों में दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, हेप्टोप्रोटेक्टिव, लैक्सेटिव, डाइजेस्टिव गुण हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं चिरायता किन बीमारियों को कंट्रोल करने में असरदार है।
Image Source : freepikFever
संक्रमण से बचाता है
संक्रमण और बुखार से बचाव के लिए चिरायता बेहद उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी वायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण काफी मजबूत होते हैं। यह सामान्य सर्दी-जुकाम से राहत देने में काफी कारगर साबित होता है।
Image Source : FREEPIKDiabetes
डायबिटीज करें कंट्रोल
चिरायता के सेवन से डाइबिटीज़ की समस्य को कम किया जा सकता है। दरअसल, ये इंसुलिन के प्रोडक्शन को तेज करता है और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। इस कारण शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम होने लगता है और डायबिटीज कम होती है।
Image Source : FREEPIKAnemia
एनीमिया की कमी होगी दूर
अगर आप खून की कमी से जूझ रहे हैं तो आपके लिए चिरायता के पत्ते फायदेमंद हो सकते हैं। बस आपको इसके पत्तों का जूस निकालना है और उसमें मिश्री डालकर सेवन करना है, इससे एनीमिया की कमी को दूर कर सकते हैं।
Image Source : FREEPIKSKIN CARE
स्किन की बीमारियों को करे दूर
चिरायता खून से टॉक्सिन निकालकर गंभीर स्किन की समस्याएं जैसे सिरोसिस और एक्ने से राहत देता है। खून साफ़ नहीं होने की वजह से लोग इन स्किन की बीमारियों से पीड़ित होते हैं।जिस कारण आपको खुजली, रैशेज, सूजन, जलन आदि समस्याएं हो सकती हैं।
Image Source : FREEPIKMOTAPA
मोटापा करता है दूर
मोटापा घटाने के लिए चिरायता के सूखे पत्ते काफी फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म फ़ास्ट होता है, जिस कारण शरीर में फैली चर्बी तेजी से कम होती है। अपना मोटापा कम करने के लिए आप चिरायता के सूखे पौधे से तैयार काढ़ा पी सकते हैं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News