1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Weight Loss Drink: खाली पेट पिएं ये स्पेशल होममेड ड्रिंक, वजन कम होने के साथ घट सकती है पेट की लटकती चर्बी

Weight Loss Drink: खाली पेट पिएं ये स्पेशल होममेड ड्रिंक, वजन कम होने के साथ घट सकती है पेट की लटकती चर्बी

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Sep 16, 2022 08:42 pm IST,  Updated : Sep 16, 2022 08:44 pm IST

Weight Loss Drink: जानिए इस होममेड ड्रिंक को कैसे आप बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Weight Loss Drink- India TV Hindi
Weight Loss Drink Image Source : INDIA TV

Weight Loss Drink:  आजकल अधिकतर लोग अपनी पेट की बढ़ी हुई चर्बी से परेशान हैं। यहां तक की भारत में हर चौथे व्यक्ति में से एक मोटापे से ग्रसित है। बढ़ा हुआ वजन न सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी को खराब करती है बल्कि आप कई बीमारियों जैसे ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक आदि की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए समय रहते वजन कम करना बेहद ही जरूरी होता है।

अगर आप भी बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको ऐसे हेल्दी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जिसके सेवन से आपकी पेट की बर्ची कुछ ही दिनों में घट सकती है साथ ही वजन भी कम हो सकता है। जी हां, ये हेल्दी ड्रिंक दालचीनी और शहद का है। इसके सेवन से आपका वजन तेजी से कम हो सकते हैं। जानिए इस होममेड ड्रिंक को कैसे आप बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

वेटलॉस के लिए यूं बनाएं होममेड ड्रिंक

सामग्री

  • दालचीनी - 3-6 ग्राम 
  • पानी - 2 कप 
  • शहद - 1 चम्मच 

वेटलॉस होममेड ड्रिंक बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर उबालें। 
  • जब पानी में उबल जाए तो इसमें दालचीनी डालें।
  • उसके बाद इसे धीमी आंच पर पकाएं। 
  • पकने के बाद इसे छान लें और इसमें शहद मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पिएं। 

वेटलॉस में किस तरह असरदार है ये ड्रिंक? 

दालचीनी

Cinnamon
Image Source : FREEPIKCinnamon

दालचीनी में एंटी-ओबेसोजेनिक के साथ ही फाइबर पाए जाते हैं जोकि सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में यदि आप इसका सेवन करेंगे तो यह वजन कम करने के अलावा ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी बीमारियों को भी कंट्रोल करने में मदद करेगा। 

शहद

Honey
Image Source : FREEPIKHoney

शहद में कैलोरी की मात्रा में बहुत कम पाई जाती है। साथ ही इसमें फ्रुक्टोज पाया जाता है जो वजन कम करने के साथ- साथ एनर्जी बूस्ट करने में मदद करता है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

ये भी पढ़ें - 

Uric Acid: यूरिक एसिड के मरीज कभी भी न करें बैंगन सहित इन सब्जियों का सेवन, बढ़ सकती है समस्या

Litchi For Diabetes: क्या डायबिटीज में लीची खाने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानिए इसका जवाब और फायदे

Yoga Tips: मोबाइल की लत बच्चों को बना रही बीमार, स्वामी रामदेव से जानिए योग और आयुर्वेदिक उपाय

Thyroid: थायराइड की वजह से अगर आप भी होते जा रहे हैं मोटे, तो अपनी डाइट में करें इन फूड्स को शामिल और देखें बदलाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।