A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सभी चीजें खाकर भी इस तरह भारती सिंह ने घटाया था 15 किलो वजन, जान लें स्टार कॉमेडियन का वेट लॉस सीक्रेट

सभी चीजें खाकर भी इस तरह भारती सिंह ने घटाया था 15 किलो वजन, जान लें स्टार कॉमेडियन का वेट लॉस सीक्रेट

Bharti Singh Weight Loss Tips: भारती सिंह की वेट लॉस जर्नी काफी इंस्पिरेशनल हैं। उन्होंने खाने पर बिना कंट्रोल किए ही 10 महीने में 15 किलो वजन घटाकर फैंस को हैरान कर दिया था। ऐसे में यहां जान लें कॉमेडियन का वेट लॉस सीक्रेट।

भारती सिंह ने इस तरह घटाया था 15 किलो वजन- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/BHARTI.LAUGHTERQUEEN भारती सिंह ने इस तरह घटाया था 15 किलो वजन

कॉमेडियन भारती सिंह किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। उनकी गिनती देश की मशहूर कॉमेडियन्स की लिस्ट में की जाती है। भारती सिंह अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग के लिए भी फेमस हैं। भारती सिंह अब तक की जर्नी काफी इंस्पिरेशनल है। उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। इसके अलावा वो बॉडी शेमिंग का भी शिकार बनीं। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वेट लॉस करके लोगों को न केवल चौंकाया बल्कि मिसाल भी पेश की है। ऐसे में आज जानेंगे कि किस तरह भारती सिंग ने 10 महीने में 15 किलो से ज्यादा वजन घटाया था।

बिना जिम-एक्सरसाइज के घटाया वजन

भारती सिंह ने एक इंटव्यू में बताया था कि उन्होंने बिना जिम में पसीना बहाए ही वजन घटाया था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो अपने पसंद की हर चीज खाती थीं। बस तरीका थोड़ा अलग था। भारती वेट लॉस जर्न के दौरान ब्रेकफास्ट में सफेद मक्खन और गोभी का पराठा खाती थीं। लेकिन नाश्ते के बाद भारती अपनी डाइट में काफी बदलाव करती थीं। नाश्ता और लंच के बाद कॉमेडियन की डाइट कम होने लगती थी। वहीं रात को उनका मील लाइफ लाइट होता था। कई बार तो वो रात को खाना भी नहीं खाती थीं। भारती रात का डिनर शाम 7 बजे तक कर लेती थीं। इसके बाद वो कुछ भी नहीं खाती थीं।

इस फास्टिंग से घटाया वजन

भारती ने वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा लिया था। भारती अपने वेट लॉस का क्रंडिट भी इंटरमिटेंट फास्टिंग को देती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या होता है इंटरमिटेंट फास्टिंग। चलिए जानते हैं इस फास्टिंग के बारे में।

क्या होता इंटरमिटेंट फास्टिंग?

​इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइटिंग का एक ऐसा तरीका है जिसमें आप कुछ समय तक खाना खाते हैं और कुछ समय भूखा रहते हैं। इस फास्टिंग में खाने और उपवास का समय निर्धारित रहता है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग के प्रकार

16/8 मेथड

दिन के 24 घंटों में 16 घंटे उपवास और 8 घंटे खाने की “विंडो” होती है।

उदाहरण: आप शाम 8 बजे खाना खाते हैं, तो अगला भोजन अगले दिन दोपहर 12 बजे करते हैं।

5:2 डाइट

हफ़्ते में 5 दिन सामान्य खाना, और 2 दिन बहुत कम कैलोरी (लगभग 500–600 कैलोरी)।

Eat-Stop-Eat

हफ़्ते में 1 या 2 बार 24 घंटे का उपवास।

उदाहरण: एक दिन रात के खाने से अगले दिन रात के खाने तक कुछ नहीं खाना।

Alternate-Day Fasting

एक दिन सामान्य खाना, अगला दिन बहुत कम कैलोरी या बिल्कुल नहीं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।  

 

Latest Health News