1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने लोगों की बढ़ाई चिंता, ब्रोंकाइटिस, COPD के मरीजों का हुआ बुरा हाल, स्वामी रामदेव से जानें सांसों की समस्या का इलाज

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने लोगों की बढ़ाई चिंता, ब्रोंकाइटिस, COPD के मरीजों का हुआ बुरा हाल, स्वामी रामदेव से जानें सांसों की समस्या का इलाज

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Ritu Raj
 Published : Nov 19, 2025 08:37 am IST,  Updated : Nov 19, 2025 10:13 am IST

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। लोगों को सांस से जुड़ी समस्याएं हो रही है। अस्थमा,  ब्रोंकाइटिस, COPD के मरीजों हाल बुरा हो रहा है। ऐसे में स्वामी रामदेव ने सांसों की दिक्कत से छुटकारा पाने के तरीके के बारे में बताया है। यहां जानें।

 स्वामी रामदेव से जानें सांसों की समस्या का इलाज- India TV Hindi
स्वामी रामदेव से जानें सांसों की समस्या का इलाज

आजकल की खराब लाइफस्टाइल का असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। कम उम्र में ही लोग कमर दर्द, घुटनों में दर्द, कमज़ोर नज़र , डायबिटीज़ अस्थमा जैसी बीमारियों से परेशान हैं। आज के ज़माने में ये घर घर की सच्चाई है जो बीमारियां ओल्ड एज में होती थी वो अब यंग्स्टर्स को हो रही हैं और तो और बच्चे भी सेफ नहीं है। बच्चे भी अस्थमैटिक पैदा हो रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी सबसे बड़ी वजह है प्रदूषण जिसके कण गर्भ में पहुंचकर जन्म लेने वाले बच्चों को सांस की बीमारी दे रहे है। खासकर दिल्ली-NCR में तो लोगों का सांस लेना तक मुहाल हो गया है। हर 4 में से 3 परिवार बीमार हैं।

हालात अभी और गंभीर होने की संभावना है क्योंकि पहाड़ो पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है। अभी दिल्ली में रविवार का दिन पिछले 8 साल में सबसे ठंडा दिन रहा और एक्सपर्ट्स की माने तो सर्दी-कोहरे की जुगलबंदी सांसों पर संकट और बढ़ाएगी। हालात तो अभी भी खराब है। कोल्ड-कफ, एलर्जी, रेस्पिरेट्री ट्रैक में सूजन, निमोनिया के मरीज़ों की अस्पतालों में गिनती बढ़ने लगी है और ये सारी परेशानी फेफड़ों की मुश्किल बढ़ाती हैं। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, COPD के मरीज़ों के लिए तो 500 AQI में बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। जो मरीज़ हैं वो भी जो मरीज़ नहीं हैं वो भी, निकलना तो किसी के लिए सेफ नहीं है। लोग बच्चों को बाहर खेलने तक नहीं भेज पा रहे। प्रदूषण से हवा क्या कम ज़हरीली है जो रही सही कसर पराली का धुआं पूरी कर रहा है। आपको पता है पंजाब में इस सीज़न में अब तक 5 हज़ार से ज़्यादा पराली जलने के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में सांसों की हिफाज़त करने के लिए क्या करें स्वामी रामदेव से जानेंगे।

पॉल्यूशन-बदलता मौसम का सेहत पर असर

खांसी

ज़ुकाम

टॉन्सिल्स

साइनस

अस्थमा

ब्रोंकाइटिस

सर्दी में ये बीमारी होंगी खतरनाक

अस्थमा

COPD

ब्रोंकाइटिस

एयर पॉल्यूशन बना सांसों पर संकट

थकान

सिरदर्द

स्ट्रेस

अस्थमा

ब्रोंकाइटिस

COPD-टीबी

न्यूरो प्रॉब्लम

दिल की बीमारियां

पॉल्यूशन से बचने के लिए अस्थमा पेशेंट्स आजमाएं ये नुस्खे

पॉल्यूशन की वजह से अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें काफी बढ़ सकती है। ऐसे में अस्थमा के मरीज पानी में नमक मिलाकर गरारे करें। वहीं जरूरत पड़ने पर स्टीम लें। इससे सांसों की समस्या में आराम मिलेगा।

नाक में ड्राइनेस होने पर क्या करें

नारियल तेल लगाएं।

ऑलिव ऑयल लगाएं।

विटामिन ई लगाएं।

घी का करें इस्तेमाल।

गले में खराश का इलाज

नमक पानी से गरारा करें।

बादाम तेल से नस्यम

मुलैठी चूसने से मिलेगा फायदा

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या करें

गिलोय-तुलसी काढ़ा पिएं।

हल्दी वाला दूध पिएं।

मौसमी फल खाएं।

बादाम-अखरोट का करें सेवन।

आंखों में एलर्जी होने पर क्या करें

ठंडे पानी से आंखे धोएं।

गुलाब जल आंखों में डालें।

दूध-महात्रिफला घी खाएं।

सिरदर्द और कफ से छुटकारा पाने के लिए क्या करें

100 ग्राम पानी में 1 चम्मच रीठा डालें। अब एक चुटकी सोंठ, काली मिर्च पाउडर को इसमें डालें। फिर छानकर 2-3 बूंद नाक में डालें। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।