1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ढाबा स्टाइल पनीर खुरचन कैसे बनाएं? लाजवाब स्वाद के लिए फटाफट नोट करें रेसिपी

ढाबा स्टाइल पनीर खुरचन कैसे बनाएं? लाजवाब स्वाद के लिए फटाफट नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Feb 25, 2026 12:48 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 12:48 pm IST

Paneer Khurchan Recipe: पनीर खुरचन एक बेहतरीन डिश है,जिसका नाम ही इसकी खासियत बताता है'खुरचन' यानी वह कुरकुरा मसाला जो कढ़ाई के तल में चिपक जाता है और उसे खुरचकर निकाला जाता है। यही इस डिश को असली ढाबा स्टाइल स्मोकी फ्लेवर देता है।

ढाबा स्टाइल पनीर खुरचन कैसे बनाएं?- India TV Hindi
ढाबा स्टाइल पनीर खुरचन कैसे बनाएं? Image Source : PJ HOME MAKER/YOUTUBE

Paneer Khurchan Recipe: जब भी बात पनीर की सब्जी की होती है तो इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। खासकर तब जब बात पनीर खुरचन की हो रही हो। इसका स्वाद काफी ज्यादा अनोखा लगता है। इसे खुरच कर बनाया जाता है। पनीर खुरचन में प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च की ग्रेवी को खुरच कर निकाला जाता है और फिर इसे तैयार किया जाता है। ढाबा स्टाइल पनीर खुरचन का स्वाद अनोखा होता है। ऐसे में यहां हम पनीर खुरचन की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी। 

सामग्री

पनीर - 250 ग्राम (लंबे टुकड़ों में कटा हुआ)
प्याज - 2 बड़े (लंबे कटे हुए)
टमाटर - 2 बड़े (लंबे कटे हुए)
शिमला मिर्च - 1 मध्यम (लंबी कटी हुई)
अदरक-लहसुन पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च -2-3 (लंबाई में चीरा लगा हुआ)
मसाले -हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला
कसूरी मेथी - 1 छोटा चम्मच
मक्खन/तेल - 2-3 बड़े चम्मच
 

बनाने की विधि 

कढ़ाई तैयार करें: एक लोहे की कढ़ाई या भारी तले वाला नॉन-स्टिक पैन लें। इसमें तेल और थोड़ा मक्खन गरम करें।
 
सब्जियां भूनें: जीरा चटकाने के बाद इसमें कटे हुए प्याज डालें। प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भूनें, फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें।
 
मसाले और टमाटर: अब टमाटर और शिमला मिर्च डालें। इसके तुरंत बाद नमक, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डाल दें। इसे तेज़ आंच पर भूनें ताकि सब्जियों का क्रंच बना रहे।
 
खुरचन का जादू: जब मसाला थोड़ा पक जाए और कढ़ाई के तल में चिपकने लगे, तो थोड़ा सा पानी का छींटा मारें और चम्मच से उस चिपके हुए मसाले को खुरचकर मुख्य ग्रेवी में मिलाएं। यही इस डिश का असली स्वाद है।
 
पनीर मिलाएं: अब इसमें पनीर के टुकड़े डालें। इसे हल्के हाथों से चलाएं ताकि पनीर टूटे नहीं। 2-3 मिनट तक भूनें ताकि पनीर मसालों को सोख लें।
 
फिनिशिंग टच: अंत में गरम मसाला, कसूरी मेथी और हरा धनिया डालें। अगर आपको थोड़ा रिच फ्लेवर चाहिए, तो ऊपर से एक चम्मच क्रीम या मलाई भी डाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
गर्मी बढ़ते ही रोज पीएं जीरा छाछ, पेट की समस्याएं रहेंगी दूर, फटाफट नोट कर लें तड़का छाछ की रेसिपी

बेसन और प्याज का क्रिस्पी पराठा, बिना सब्जी और चटनी के भी खा जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल