1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना 30 मिनट वॉक करने से क्या होता है? कितनी कैलोरी बर्न होती है?

रोजाना 30 मिनट वॉक करने से क्या होता है? कितनी कैलोरी बर्न होती है?

 Written By: Ritu Raj
 Published : Feb 25, 2026 10:25 am IST,  Updated : Feb 25, 2026 10:25 am IST

रोजाना सिर्फ 30 मिनट की वॉक करना आपके शरीर और दिमाग के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना 30 मिनट वॉक करने से क्या होता है और कितनी कैलोरी बर्न होती है।

रोजाना 30 मिनट वॉक करने से क्या होता है?- India TV Hindi
रोजाना 30 मिनट वॉक करने से क्या होता है? Image Source : FREEPIK

वॉक करना सबसे आसान और बेहतरीन एक्सरसाइज है। ये वजन घटाने में तो मददगार है ही लेकिन इसके अलावा ये दिल, दिमाग, हड्डी समेत पूरे शरीर के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। वॉक करना हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए ही फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना कितनी देर वॉक करना चाहिए? कुछ लोग 10-30 मिनट तक वॉक करते हैं तो कुछ 45 मिनट तक वॉक करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना 30 मिनट वॉक करने से क्या फायदे मिलते हैं और कितनी कैलोरी बर्न होती है। चलिए जानते हैं। 

रोजाना 30 मिनट वॉक करने से क्या होता हैं?

दिल की मजबूती

नियमित रूप से वॉक करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और 'बैड कोलेस्ट्रॉल' कम होता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।

वजन घटाने में मददगार
30 मिनट की तेज चाल से लगभग 150-200 कैलोरी बर्न की जा सकती हैं। यह मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।

शुगर कंट्रोल
यह शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है और शुगर लेवल स्थिर रहता है।

तनाव में कमी
पैदल चलने से शरीर में 'एंडोर्फिन' और 'सेरोटोनिन' जैसे हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो तनाव और चिंता को कम करते हैं।

बेहतर नींद
जो लोग नियमित वॉक करते हैं, उन्हें रात में गहरी और अच्छी नींद आती है।

मजबूत जोड़
वॉक करने से जोड़ों की लुब्रिकेशन बनी रहती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे आगे चलकर गठिया का दर्द कम होता है।

रोजाना 30 मिनट वॉक करने से कितनी कैलोरी बर्न होती है? 

वॉक का प्रकार स्पीड  60kg वजन वाले व्यक्ति के लिए 80kg वजन वाले व्यक्ति के लिए
धीमी वॉक 3-4 km/h 60-80 कैलोरी 80-100 कैलोरी
सामान्य वॉक 5-6 km/h 120-150 कैलोरी 160-200 कैलोरी
तेज वॉक 7+ km/h 180-200 कैलोरी 240-260 कैलोरी

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।