1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बासी रोटी खाएं या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बासी रोटी खाएं या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

 Written By: Ritu Raj
 Published : Feb 25, 2026 06:45 am IST,  Updated : Feb 25, 2026 06:45 am IST

बासी रोटी खाना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदेह, यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि रोटी को रखा कैसे गया है और वह कितनी पुरानी है। चलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि बासी रोटी खाना चाहिए या नहीं।

बासी रोटी खाएं या नहीं? - India TV Hindi
बासी रोटी खाएं या नहीं? Image Source : FREEPIK

भारतीय घरों में अक्सर देखने को मिलता है कि रात को एक दो रोटी बच जाती है। इसे सुबह में खा ली जाती है। बासी रोटी खाने को लेकर लोग अलग अलग तर्क देते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि रात की बची रोटी जल्दी खराब नहीं होती, तो कुछ लोगों का कहना है कि बासी रोची सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। लेकिन इन दिनों लोगं को स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो रही हैं जिससे लोग बासी खाना खाने से बच रहे हैं। ऐसे में सवाल ये है कि बासी रोटी खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक। 

क्या कहती है स्टडीज

अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन की रिपोर्ट के मुताबिक बासी रोटी में कुछ खास पोषक तत्व बढ़ जाते हैं इसलिए ये हेल्दी होती है। वहीं कुछ स्टडीज बताती है कि बासी रोटी में रेजिस्टेंट स्टार्च बनता है, जो पाचन और ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद होता है। वहीं नई स्टडीज भी ये बताती है कि बासी रोटी पेट के लिए फायदेमंद होती है। ये धीरे धीरे डाइजेस्ट होती है और आपको लंबे समय तक एनर्जी देने का काम करती है। 

कई विदेशी वेबसाइट्स का दावा है कि  बासी रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स, ताजी रोटी से कम होता है। इसका मतलब है कि ये शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ाती। वहीं कुछ रिपोर्ट्स ये भी दावा करती हैं कि यदि इसे सीमित मात्रा में लिया जाए तो डायबिटीज और प्री-डायबिटिक पैशेंट को फायदा हो सकता है। 

बासी रोटी खानी चाहिए या नहीं? 
न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक लोगों को हमेशा ताजी रोटी को पहला ऑप्शन रखना चाहिए, लेकिन कभी कभी बासी रोटी खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको डायबिटीज, गैस या स्टमक सेंसिटिव है तो डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह जरूर लें। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।