1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Holika Dahan Ke Upay: होलिका दहन की रात करें ये उपाय, भय और कर्ज से मिलेगी मुक्ति, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

Holika Dahan Ke Upay: होलिका दहन की रात करें ये उपाय, भय और कर्ज से मिलेगी मुक्ति, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 25, 2026 12:03 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 12:03 pm IST

Holika Dahan 2026: होलिका दहन की रात इन खास उपायों को करने से व्यक्ति को कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। तो यहां जानिए कि होलिका दहन की रात क्या-क्या उपाय करना चाहिए।

होलिका दहन उपाय- India TV Hindi
होलिका दहन उपाय Image Source : FILE IMAGE

Holika Dahan 2026 Upay: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन होने के बाद ही रंगों वाली होली खेली जाती है। होलिका दहन को होलिका दीपक और छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। होलिका दहन का मुहूर्त किसी त्यौहार के मुहूर्त से ज्यादा महत्वपूर्ण और आवश्यक है। यदि किसी अन्य त्यौहार की पूजा उपयुक्त समय पर न की जाए तो मात्र पूजा के लाभ से वञ्चित होना पड़ेगा लेकिन होलिका दहन की पूजा अगर अनुपयुक्त समय पर हो जाए तो यह दुर्भाग्य और पीड़ा देती है। 

बता दें कि इस साल होलिका दहन 3 मार्च 2026 को किया जाएगा। इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 2 मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि का समापन 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट पर होगा। होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात 8 बजकर 50 मिनट पर होगा। होलिका दहन की रात अत्यंत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। होलिका दहन की रात इन खास उपायों को करने से बुरी नजर दूरी होती है साथ ही आर्थिक लाभ भी मिलता है।

होलिका दहन की रात करें ये उपाय

आर्थिक समृद्धि के लिए

होलिका दहन के दिन शाम के समय पीपल पेड़ के नीचे देसी घी का दीपक जलाएं और सात बार परिक्रमा करें। इसके साथ ही रात के समय माता लक्ष्मी को केसर वाली खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। होलिका दहन की रात इस उपाय को करने से व्यक्ति को आर्थिक समृद्धि मिलती है।

भय और कर्ज से मुक्ति के लिए

होलिका दहन के दिन बजरंगबली को पान का बीड़ा अर्पित करें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी जरूर करें। कहते हैं कि होलिका दहन के दिन ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा अगर आपको किसी भी तरह का भय सताता है तो उससे भी छुटकारा मिल जाता है।

व्यापार में वृद्धि के लिए

अगर आपके व्यापार में किसी भी तरह की परेशानी आ रही है या मन मुताबिक मुनाफा नहीं मिल पा रहा है तो होलिका दहन की रात दुकान की नजर उतारें। अपनी दुकान या वर्कप्लेस की नजर उतारकर उसे होलिका में दहन कर दें।

नजर दूर करने के लिए

अगर आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को किसी की नजर लग गई है तो  होलिका दहन के दिन इस उपाय को जरूर करें। होलिका दहन की आग में पान, सुपारी और नारियल अर्पित करें। यदि कोई बीमार है, तो होलिका की अग्नि में नारियल भूनकर उसके सिर से सात बार वारकर जला दें।

करियर में तरक्की के लिए

अगर आपकी नौकरी में बाधा आ रही हो तो होलिका दहन के बाद बची हुई राख को घर लाकर उसमें रुई मिलाकर रुई की बत्ती बना लें और उसे जलाकर पूजा करें। ऐसा करने से आपको करियर में तरक्की मिलेगी। साथ ही अगर आपके काम में किसी तरह की बाधा आ रही है तो वो भी दूर हो जाएगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Budh Vakri 2026: होली से पहले इन 3 राशियों की होगी मौज, बुध वक्री दिलाएगा बंपर धन लाभ

Trigrahi Yog: मार्च के महीने में बनेगा सूर्य-शनि और शुक्र का त्रिग्रही योग, 3 राशियों के जीवन में आएंगे चमत्कारी बदलाव, भाग्य का मिलेगा साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म