1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Omnitech Engineering IPO से कमाई के हो सकते हैं मौके, बोली के लिए आज खुला, जानें GMP

Omnitech Engineering IPO से कमाई के हो सकते हैं मौके, बोली के लिए आज खुला, जानें GMP

 Published : Feb 25, 2026 12:41 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 01:39 pm IST

मजबूत एंकर भागीदारी और स्पष्ट विस्तार योजनाओं के साथ ओमनीटेक इंजीनियरिंग का आईपीओ बाजार में वेंचर्स का ध्यान आकर्षित कर सकता है।

आईपीओ से पहले 24 फरवरी को कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹174 करोड़ से ज्यादा की राशि जुटाई।- India TV Hindi
आईपीओ से पहले 24 फरवरी को कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹174 करोड़ से ज्यादा की राशि जुटाई। Image Source : FREEPIK

प्रिसीजन-इंजीनियर्ड कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी Omnitech Engineering का पब्लिक इश्यू 25 फरवरी से 27 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला गया है। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹216 से ₹227 प्रति शेयर तय किया है। इस प्राइस बैंड पर कंपनी का अनुमानित मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹2,800 करोड़ से अधिक बैठता है। अगर आप भी इस आईपीओ में रुचि रखते हैं तो आप इसमें बोली लगा सकते हैं।

एंकर निवेशकों से ₹174 करोड़ जुटाए

आईपीओ से पहले 24 फरवरी को कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹174 करोड़ से ज्यादा की राशि जुटाई। एंकर बुक में घरेलू और वैश्विक संस्थागत निवेशकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। प्रमुख निवेशकों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड, अशोक इंडिया इक्विटी इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट पीएलसी, मालाबार इंडिया फंड, एडलवाइस म्यूचुअल फंड और एलियांज ग्लोबल इन्वेस्टर्स शामिल रहे। कुल एंकर आवंटन का 54.42% (करीब 41.84 लाख शेयर) पांच घरेलू म्यूचुअल फंड्स की आठ अलग-अलग स्कीम्स को मिला, जिसकी कुल वैल्यू लगभग ₹95 करोड़ रही। यह कंपनी के प्रति निवेशकों के मजबूत भरोसे को दर्शाता है।

किन निवेशकों के लिए कितना शेयर है रिजर्व

इस आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट भी तय कर दिया गया है। अधिकतम 50% हिस्सा QIB (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स) के लिए, न्यूनतम 15% NII (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स) के लिए, कम से कम 35% रिटेल निवेशकों के लिए और इसके अलावा, कंपनी ने पात्र कर्मचारियों के लिए ₹10 मिलियन मूल्य के शेयर रिजर्व किए हैं।

इश्यू का ढांचा और फंड का उपयोग

यह आईपीओ ₹418 करोड़ के फ्रेश इश्यू और प्रमोटर उदयकुमार अरुणकुमार पारेख द्वारा ₹165 करोड़ के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) का संयोजन है। कंपनी इस फ्रेश इश्यू से जुटाई गई राशि का उपयोग कर्ज भुगतान, दो नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना, पूंजीगत व्यय और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

लिस्टिंग टाइमलाइन और GMP

आईपीओ का अलॉटमेंट 2 मार्च को फाइनल होने की संभावना है। 4 मार्च से रिफंड प्रक्रिया शुरू होगी और उसी दिन सफल निवेशकों के डिमैट खातों में शेयर ट्रांसफर किए जाएंगे। कंपनी के शेयर 5 मार्च को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की उम्मीद है। ग्रे मार्केट में IPO का GMP +4 रुपये चल रहा है। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर ₹227 के आधार पर संभावित लिस्टिंग प्राइस करीब ₹231 प्रति शेयर आंका जा रहा है, जो लगभग 1.76% प्रीमियम दर्शाता है। इशू का मैनेजमेंट इक्विरस कैपिटल और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज कर रहे हैं, जबकि एक्सचेंज की भूमिका एमयूएफजी इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड निभा रही है।

(Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा