1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SIP Calculator: ₹10 लाख का फंड 5 साल में चाहिए! आज से कितने की करनी होगी मंथली एसआईपी?

SIP Calculator: ₹10 लाख का फंड 5 साल में चाहिए! आज से कितने की करनी होगी मंथली एसआईपी?

 Published : Feb 25, 2026 12:11 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 12:11 pm IST

सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान लंबी अवधि में धन सृजन का एक प्रभावी और व्यवस्थित तरीका माना जाता है। इसमें आपको नियमित और अनुशासन में रहकर निवेश जारी रखना चाहिए।

SIP का उद्देश्य निवेश को आसान, व्यवस्थित और सभी के लिए सुलभ बनाना है।- India TV Hindi
SIP का उद्देश्य निवेश को आसान, व्यवस्थित और सभी के लिए सुलभ बनाना है। Image Source : INDIA TV

अगर आपका लक्ष्य अगले 5 साल में ₹10 लाख का फंड तैयार करना है, तो सही प्लानिंग और अनुशासित निवेश बेहद जरूरी है। ऐसे में सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP एक प्रभावी तरीका साबित हो सकता है। लेकिन सवाल यह है कि तय समय में ₹10 लाख जुटाने के लिए आपको हर महीने कितनी रकम निवेश करनी होगी? रिटर्न की संभावित दर, निवेश अवधि और बाजार के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए SIP कैलकुलेशन के जरिये इसे समझा जा सकता है।

SIP क्या है?

SIP यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, निवेश का एक अनुशासित तरीका है, जिसमें निवेशक म्यूचुअल फंड्स में नियमित अंतराल पर एक निश्चित राशि निवेश करते हैं। यह ऐसी पद्धति है जो लोगों को हर महीने, तिमाही या तय समयावधि पर छोटी-छोटी रकम निवेश करने की सुविधा देती है, जिससे वे धीरे-धीरे लंबी अवधि में संपत्ति बना सकें। SIP का उद्देश्य निवेश को आसान, व्यवस्थित और सभी के लिए सुलभ बनाना है, ताकि बाजार के उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशक नियमित रूप से धन संचय कर सकें।

SIP में निवेश पर रिटर्न

चूकि म्यूचुअल फंड मार्केट से लिंक्ड होते हैं तो इस वजह से एसआईपी में रिटर्न की कोई लिमिट नहीं है। SIP रिटर्न म्यूचुअल फंड में नियमित और अनुशासित रहकर निवेश करने से कंपाउंड इंटरेस्ट और रुपया कॉस्ट एवरेजिंग का फायदा मिलता है। सामान्यतौर पर, इक्विटी-ओरिएंटेड एसआईपी ने लगभग 12% का एवरेज सालाना रिटर्न दिया है। टॉप परफॉर्मर ने तो लंबे समय में 15-18% से ज्यादा  का भी रिटर्न दिया है। हम औसतन 12 प्रतिशत रिटर्न के आधार पर कैलकुलेशन कर रिटर्न को आसानी ने समझ सकते हैं।

₹10 लाख के लिए कितने की एसआईपी करनी होगी?

angelone एसआईपी कैलकुलेटर के मुताबिक, 12 प्रतिशत रिटर्न के आधार पर कैलकुलेशन करने पर पता चलता है कि अगले 5 साल में 10 लाख रुपये का फंड तैयार करने के लिए आज से आपको 12,200 रुपये की एसआईपी करनी होगी। पांचवें साल आपके पास कुल ₹10,06,334 होंगे। इस अवधि में आप कुल ₹7,32,000 करेंगे जिस पर आपको रिटर्न के तौर पर ₹2,74,334 मिलेंगे। अगर 15 प्रतिशत रिटर्न के आधार पर कैलकुलेट करते हैं तो हर महीने ₹11,200 की मंथली एसआईपी करानी होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा