1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. ₹2026 हर महीने 26 साल तक करेंगे निवेश तो मेच्योरिटी पर ₹43,58,153 होंगे आपके पास, समझें स्कीम

₹2026 हर महीने 26 साल तक करेंगे निवेश तो मेच्योरिटी पर ₹43,58,153 होंगे आपके पास, समझें स्कीम

 Published : Jan 26, 2026 02:15 pm IST,  Updated : Jan 26, 2026 02:22 pm IST

अगर आप युवा हैं और 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भविष्य के लिए निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक सही समय है। आप अभी से अपनी आर्थिक सुरक्षा की नींव डाल सकते हैं।

निवेश के इस विकल्प में रिटर्न की कोई लिमिट नहीं है।- India TV Hindi
निवेश के इस विकल्प में रिटर्न की कोई लिमिट नहीं है। Image Source : FREEPIK

कहते हैं न, पैसे से पैसा बनता है। जी हां, भले ही इसके लिए कर्ई साधन मौजूद हैं, लेकिन अगर आप एक छोटी रकम निवेश कर भविष्य में बड़ी पूंजी बनाना चाहते हैं तो एसआईपी के जरिये आप अपने लक्ष्य  को हासिल कर सकते हैं। एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान म्यूचुअल फंड में निवेश का एक आसान और अनुशासित तरीका है, जिसमें आप हर महीने एक तय रकम निवेश करते हैं। म्यूचुअल फंड चूकि मार्केट लिंक्ड होते हैं तो इसमें रिटर्न की कोई लिमिट नहीं है। आप अपनी अपेक्षा से कहीं ज्यादा रिटर्न भी पा सकते हैं। लेकिन औसतन 12 प्रतिशत रिटर्न को मानकर एक कैलकुलेशन के जरिये निवेश को समझा जा सकता है। 

SIP कैसे काम करता है? 

SIP का काम करने का तरीका लगभग वैसा ही होता है, जैसे आप नियमित रूप से म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि SIP इस पूरी प्रक्रिया को ऑटोमैटिक बना देता है, जिससे आपको हर बार मैन्युअली निवेश करने की जरूरत नहीं पड़ती। जब आप SIP शुरू करते हैं, तो आपकी पसंदीदा तारीख पर आपके बैंक अकाउंट से तय राशि ऑटो-डेबिट हो जाती है।

हर SIP भुगतान के साथ, उस दिन के लागू NAV (नेट एसेट वैल्यू) के हिसाब से आपको म्यूचुअल फंड की यूनिट्स अलॉट कर दी जाती हैं। इस ऑटोमैटिक प्रोसेस की वजह से निवेश में अनुशासन बना रहता है और लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का पूरा फायदा मिलता है।

SIP के जरिये निवेश पर ₹43,58,153 मिलेगा

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अगर आप युवा हैं और भविष्य के लिए निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपके लिए एक सही समय है। अगर हम 12 प्रतिशत रिटर्न के आधार पर कैलकुलेट करते हैं तो ऐसे में अगर ₹2026 आप हर महीने 26 साल तक के लक्ष्य के लिए निवेश करना शुरू करते हैं तो आपके पास 26वें साल मैच्योरिटी पर कुल ₹43,58,153 का फंड तैयार हो जाएगा। कैलकुलेशन के मुताबिक, इस आधार पर 26 साल में आप कुल ₹6,32,112 निवेश करेंगे, जबकि रिटर्न के तौर पर आपको ₹37,26,041 रुपये मिलेंगे। यानी निवेश की गई राशि से कई गुना ज्यादा रिटर्न मिलेगा। 

(Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा