टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज, शिमरन हेटमायर बहुत आगे निकले
टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज, शिमरन हेटमायर बहुत आगे निकले
टी20 विश्व कप 2026 में इस वक्त सुपर 8 के मैच चल रहे हैं। जल्द ही सेमीफाइनल की चार टीमें मिल जाएंगी। इस बीच आपको जानना चाहिए कि टी20 विश्व कप में इस साल अब तक सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का काम किस बल्लेबाज ने किया है। खास बात ये है कि वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमायर इस मामले में दूसरे बल्लेबाजों से बहुत आगे निकल गए हैं।
Published : Feb 23, 2026 10:07 pm IST, Updated : Feb 23, 2026 10:07 pm IST
1/6Image Source : pti
टी20 विश्व कप 2026 में इस वक्त सुपर 8 के मैच चल रहे हैं। जल्द ही सेमीफाइनल की चार टीमें मिल जाएंगी। इस बीच आपको जानना चाहिए कि टी20 विश्व कप में इस साल अब तक सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का काम किस बल्लेबाज ने किया है। खास बात ये है कि वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमायर इस मामले में दूसरे बल्लेबाजों से बहुत आगे निकल गए हैं।
2/6Image Source : pti
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक शिमरन हेटमायर ने टी20 विश्व कप 2026 में अब तक 5 मैच खेलकर 17 छक्के लगाए हैं। जो बाकी बल्लेबाजों से बहुत ज्यादा हैं। शिमरन ने सोमवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ सात छक्के ठोक दिए हैं। उनके नाम 219 रन अब तक हो चुके हैं।
3/6Image Source : ap
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान अब दूसरे नंबर पर चले गए हैं। फरहान ने अब तक टी20 विश्व कप में 4 मैच खेलकर 11 छक्के लगाए हैं। फरहान ने भी 220 रन अब तक इस टूर्नामेंट में बनाए हैं। अब वे मंगलवार को पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड सुपर 8 मुकाबले में खेलने के लिए उतरेंगे।
4/6Image Source : ap
भारत के ईशान किशन तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। किशन ने अब तक इस साल टी20 विश्व कप में 5 मैच खेलकर 11 छक्के लगाए हैं। वैसे तो ईशान किशन और साहिबजादा फरहान ने बराबर सिक्स लगाए हैं, लेकिन फरहान के कुल रन ज्यादा हैं, इसलिए वे ईशान से आगे हैं। ईशान किशन ने 176 रन बनाने का काम किया है।
5/6Image Source : pti
भारत के शिवम दुबे इस लिस्ट में नंबर चार पर आते हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप में अब तक 5 मैच खेलकर 11 छक्के लगाए हैं। शिवम दुबे के कुल रन 158 हैं, इसलिए बराबर छक्के लगाने के बाद भी वे नंबर चार पर आते हैं।
6/6Image Source : AP
वेस्टइंडीज के शेफरन रदरफोर्ड ने टी20 विश्व कप में अब तक 5 मैच खेलकर 11 छक्के लगाए हैं। उनके नाम कुल 157 रन दर्ज हैं। रदरफोर्ड ने जिम्बाब्वे के सुपर 8 के मैच में दो छक्के लगा दिए।